तेल कंपनियों ने नहीं बढ़ाए दाम, जानें आज क्या है पेट्रोल- डीजल की कीमत

Fuel Price Update Today: Petrol diesel price on 08 November 2021
तेल कंपनियों ने नहीं बढ़ाए दाम, जानें आज क्या है पेट्रोल- डीजल की कीमत
फ्यूल प्राइज तेल कंपनियों ने नहीं बढ़ाए दाम, जानें आज क्या है पेट्रोल- डीजल की कीमत
हाईलाइट
  • डीजल के रेट आज भी स्थिर बने हुए हैं
  • पेट्रोल के दाम में कोई बदलाव नहीं हुआ

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। देश में पेट्रोल- डीजल (Petrol- diesel) की बेतहाशा बढ़ती कीमतों से त्रस्त हो चुके आम आदमी को ​दीवाली के मौके पर केंद्र सरकार ने बढ़ी राहत दी थी। इसके बाद कई राज्य सरकारों ने भी वैट को घटाया। दूसरी ओर भारतीय तेल विपणन कंपनियों (IOC, HPCL BPCL) ने लगातार वाहन ईंधन के रेट को स्थिर बनाया रखा है। आज (08 नवंबर, सोमवार) लगातार पांचवा दिन है, जब ईंधन के भाव में कोई बदलाव नहीं किया गया है। 

बता दें कि, इससे पहले सरकारी तेल कंपनियों ने 30 से 35 पैसे प्रति दिन के हिसाब से बेतहाशा कीमतें बढ़ाई हैं, जिससे पेट्रोल और डीजल दोनों के ही दाम ऐतिहासित स्तर पर जा पहुंचे हैं। फिलहाल जानते हैं आज के दाम...

भारत ने 2021 की तीसरी तिमाही में कोका-कोला इंक के लिए मजबूत विकास संख्या की दर्ज 

शहर

पेट्रोल कीमत  

डीजल कीमत 

दिल्ली

103.97 रु. प्रति लीटर

86.67 रु. प्रति लीटर

मुंबई

109.98 रु. प्रति लीटर

94.14 रु. प्रति लीटर

कोलकाता

104.67 रु. प्रति लीटर

89.79 रु. प्रति लीटर

चैन्नई

101.40 रु. प्रति लीटर

 91.43 रु. प्रति लीटर

अगले एक साल में सोने की कीमत 52-53 हजार रुपये तक पहुंचने की उम्मीद-एमओएफएस 

रोज अपडेट होती है पेट्रोल-डीजल की कीमत
विदेशी मुद्रा दरों के साथ अंतरराष्ट्रीय बाजार में क्रूड की कीमत के आधार पर पेट्रोल और डीजल की कीमत प्रतिदिन अपडेट की जाती है। ऑयल मार्केटिंग कंपनियां कीमतों की समीक्षा के बाद रोज पेट्रोल और डीजल के दाम तय करती हैं। इंडियन ऑयल, भारत पेट्रोलियम और हिंदुस्तान पेट्रोलियम तेल कंपनियां हर दिन सुबह विभिन्न शहरों की पेट्रोल और डीजल की कीमतों की जानकारी अपडेट करती हैं।

ऐसे जानें अपने शहर में ईंधन की कीमत
पेट्रोल-डीजल की रोज की कीमतों की जानकारी आप SMS के जरिए भी जान सकते हैं। इसके लिए इंडियन ऑयल के उपभोक्ता को RSP लिखकर 9224992249 नंबर पर भेजना होगा। वहीं बीपीसीएल उपभोक्ता को RSP लिखकर 9223112222 नंबर पर भेजना होगा, जबकि एचपीसीएल उपभोक्ता को HPPrice लिखकर 9222201122 नंबर पर भेजना होगा, जिसके बाद ईंधन की कीमत की जानकारी प्राप्त की जा सकती है।

 

 

 

Created On :   8 Nov 2021 4:07 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story