बाजार में गिरावट का दौर जारी, सेंसेक्स 778- निफ्टी 188 अंक टूटा

क्लोजिंग बेल बाजार में गिरावट का दौर जारी, सेंसेक्स 778- निफ्टी 188 अंक टूटा

Manmohan Prajapati
Update: 2022-03-02 10:54 GMT
बाजार में गिरावट का दौर जारी, सेंसेक्स 778- निफ्टी 188 अंक टूटा
हाईलाइट
  • निफ्टी 188 अंकों की गिरावट के साथ 16
  • 606 पर बंद हुआ
  • सेंसेक्स 778 अंकों की गिरावट के साथ 55
  • 469 पर बंद हुआ

डिजिटल डेस्क, मुंबई। देश का शेयर बाजार कारोबारी सप्ताह के दूसरे दिन (02 मार्च, बुधवार) गिरावट के साथ बंद हुआ। इस दौरान सेंसेक्स और निफ्टी दोनों ही लाल निशान पर खुले। बंबई स्टॉक एक्सचेंज (BSE) के 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 778 अंकों की गिरावट के साथ  55,469 के स्तर पर बंद हुआ।

वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) के 50 शेयरों पर आधारित संवेदी निफ्टी सूचकांक 188 अंकों की गिरावट के साथ 16,606 के स्तर पर बंद हुआ। 

रूस और यूक्रेन तनाव से पेट्रोल- डीजल पर कितना असर, यहां जानें लेटेस्ट कीमत

आपको बता दें कि, सुबह बाजार गिरावट के साथ खुला था। सेंसेक्स 697 अंक की कमी के साथ 55,549 के स्तर पर खुला था। वहीं निफ्टी सूचकांक 187 अंकों की गिरावट के साथ 16,606 के स्तर पर खुला था।

जबकि बीते कारोबारी दिन (01 मार्च, मंगलवार) महाशिवरात्रि के अवसर पर भारतीय शेयर बाजार बंद था। कारोबारी सप्ताह के दूसरे दिन NSE और BSE में कोई कारोबार नहीं हुआ। 

इससे पहले के सत्र (28 फरवरी, सोमवार) में बाजार बढ़त के साथ बंद हुआ था। इस दौरान सेंसेक्स 389 अंक की बढ़त के साथ 56,247 के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं निफ्टी सूचकांक 129 अंक की तेजी के साथ 16,787 के स्तर पर बंद हुआ था।

 

 

Tags:    

Similar News