सेंसेक्स 168 अंक गिरा, निफ्टी 17,600 के आसपास बंद हुआ

क्लोजिंग बेल सेंसेक्स 168 अंक गिरा, निफ्टी 17,600 के आसपास बंद हुआ

Manmohan Prajapati
Update: 2022-09-07 11:17 GMT
सेंसेक्स 168 अंक गिरा, निफ्टी 17,600 के आसपास बंद हुआ
हाईलाइट
  • निफ्टी 31.20 अंक की गिरावट के साथ 17
  • 624.40 पर बंद हुआ
  • सेंसेक्स 168.08 अंक की गिरावट के साथ 59
  • 028.91 पर बंद हुआ

डिजिटल डेस्क, मुंबई। देश का शेयर बाजार कारोबारी सप्ताह के तीसरे दिन (07 सितंबर 2022, बुधवार) गिरावट के साथ बंद हुआ। इस दौरान सेंसेक्स और निफ्टी दोनों ही लाल निशान पर रहे। बंबई स्टॉक एक्सचेंज (BSE) के 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 168.08 अंक यानि कि 0.28% की गिरावट के साथ 59,028.91 के स्तर पर बंद हुआ।

वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) के 50 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक निफ्टी 31.20 अंक यानि कि 0.18% की गिरावट के साथ 17,624.40 के स्तर पर बंद हुआ।

आपको बता दें कि, सुबह बाजार गिरावट के साथ खुला था। इस दौरान सेंसेक्स 425 अंक की गिरावट के साथ खुला था। वहीं निफ्टी 100 अंक की गिरावट के साथ खुला था।

जबकि बीते कारोबारी दिन (05 सितंबर 2022, सोमवार)  बाजार बढ़त के साथ खुला था। वहीं  शाम को बंद होते समय भी बाजार में गिरावट देखी गई थी। सेंसेक्स 48.99 अंक नीचे 59,196.99 के स्तर पर और निफ्टी 10.20 अंक नीचे 17,655.60 के स्तर पर बंद हुआ था। 

 

Tags:    

Similar News