सेंसेक्स में 380 अंक से ज्यादा की गिरावट, निफ्टी 17000 पर बंद हुआ

क्लोजिंग बेल सेंसेक्स में 380 अंक से ज्यादा की गिरावट, निफ्टी 17000 पर बंद हुआ

Manmohan Prajapati
Update: 2022-02-22 10:56 GMT
सेंसेक्स में 380 अंक से ज्यादा की गिरावट, निफ्टी 17000 पर बंद हुआ
हाईलाइट
  • निफ्टी 114 अंक की गिरावट के साथ 17
  • 092 पर बंद हुआ
  • सेंसेक्स 383 अंक की गिरावट के साथ 75
  • 300 पर बंद हुआ

डिजिटल डेस्क, मुंबई। देश का शेयर बाजार रूस और यूक्रेन में बढ़ते तनाव के चलते कमजोर वैश्विक संकेतों के अनुरूप कारोबारी सप्ताह के दूसरे दिन (22 फरवरी, मंगलवार) गिरावट के साथ बंद हुआ। इस दौरान सेंसेक्स और निफ्टी दोनों ही लाल निशान पर रहे। 

बंबई स्टॉक एक्सचेंज (BSE) के 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 383 अंक की गिरावट के साथ 75,300 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) के 50 शेयरों पर आधारित संवेदी निफ्टी सूचकांक 114 अंक की गिरावट के साथ 17,092 के स्तर पर बंद हुआ। 

पेट्रोल और डीजल की कीमतों में क्या हुआ बदलाव? यहां जानें लेटेस्ट रेट

बता दें कि, सुबह बाजार भारी गिरावट के साथ खुला था। इस दौरान सेंसेक्स 1024 अंकों की गिरावट के साथ 56,659 के स्तर पर खुला था। वहीं निफ्टी 299 अंक फिसलकर 16,907 के स्तर पर खुला था। 

जबकि बीते कारोबारी दिन (21 फरवरी, सोमवार) बाजार गिरावट के साथ खुला था और शाम को भी बाजार गिरावट के साथ ही बंद हुआ था। इस दौरान सेंसेक्स 149 अंकों की गिरावट के साथ 57,683 के स्तर पर बंद हुआ था। जबकि निफ्टी सूचकांक 70 अंक की गिरावट के साथ 17,206 के स्तर पर बंद हुआ था।

 

 

Tags:    

Similar News