नोटबंदी के 'एडवेंचर' की वजह से अर्थव्यवस्था गिरावट के रास्ते पर- मनमोहन सिंह

नोटबंदी के 'एडवेंचर' की वजह से अर्थव्यवस्था गिरावट के रास्ते पर- मनमोहन सिंह

Bhaskar Hindi
Update: 2017-09-23 12:31 GMT
नोटबंदी के 'एडवेंचर' की वजह से अर्थव्यवस्था गिरावट के रास्ते पर- मनमोहन सिंह

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। पूर्व पीएम मनमोहन सिंह ने मोदी सरकार पर नोटबंदी को लेकर हमला बोला है। एक कार्यक्रम के दौरान मनमोहन सिंह ने कहा, नोटबंदी के "एडवेंचर" की वजह से अर्थव्यवस्था गिरावट के रास्ते पर जा रही है। इसे किसी भी तरह से सही नहीं ठहराया जा सकता है। उन्होंने कहा, मुझे नहीं लगता कि नोटबंदी के कदम की कोई जरूरत थी।

मोहाली के इंडियन स्कूल ऑफ बिजनेस (ISB) लीडरशिप समिट में छात्रों को संबोधित करते हुए मनमोहन सिंह ने कहा,  कुछ लातिन अमेरिकी देशों को छोड़ दें तो किसी भी लोकतांत्रिक देश में नोटबंदी सफल नहीं रही है। तकनीकी और आर्थिक किसी भी नजरिए से यह सही फैसला नहीं था।

अर्थव्यवस्था गिरावट की राह पर
छात्रों को संबोधित करते हुए सिंह ने कहा पिछले साल नोटबंदी के बाद से ही अर्थव्यवस्था गिरावट की राह पर है।  पूर्व पीएम ने यह भी दोहराया कि अर्थव्यहवस्थाा की रफ्तार नोटबंदी की वजह से धीमी हुई और इसमें जीएसटी को लागू करने में आ रही दिक्करतों का भी योगदान हैं।

वैश्वीकरण बरकरार रहेगा
एक सवाल जवाब में मनमोहन सिंह ने कहा कि वैश्वीकरण जारी रहेगा और 25 साल पहले जो देश की नई नीतियों को लेकर संदेह करते थे, वह आज गलत साबित हुए हैं। उन्होंने कहा, "स्वास्थ्य, शिक्षा, पर्यावरण और आय संपत्ति को लेकर बेशक कई चुनौतियां हैं इसके लिए व्यावहारिक उपाय किये जाने की जरूरत है।" इसके अलावा उन्होंने यह भी कहा कि देश में काफी अवसर हैं लेकिन आंतरिक चुनौतियां बनी हुई हैं।

नोटबंदी और जीएसटी की वजह से अर्थव्यवस्था खतरे में
गौरतलब है कि इससे पहले एक चैनल को साक्षात्कार देते हुए मनमोहन सिंह ने कहा था कि नोटबंदी और जीएसटी की वजह से GDP में 40 फीसदी का योगदान देने वालों पर दोहरा झटका लगा है। नोटबंदी के बाद लागू किए गए जीएसटी ने सकल घरेलू उत्पाद (GDP) को बुरी तरह से प्रभावित किया है।

Similar News