Fuel Price: पेट्रोल और डीजल के दाम में हल्की गिरावट, जानें आज के दाम

Fuel Price: पेट्रोल और डीजल के दाम में हल्की गिरावट, जानें आज के दाम

Manmohan Prajapati
Update: 2019-11-01 04:14 GMT
Fuel Price: पेट्रोल और डीजल के दाम में हल्की गिरावट, जानें आज के दाम

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। पेट्रोल और डीजल के दाम में लगातार दो दिनों तक स्थिरता के बाद आज (01 नवंबर) को कीमतों में हल्की गिरावट आई है। शुक्रवार सुबह भारतीय तेल विपणन कंपनियों (OMC) ने पेट्रोल की कीमत में 6 पैसे प्रति लीटर और डीजल के दाम में 5 पैसे प्रति लीटर तक की कटौती की है। क्या है आज देश के महानगरों में पेट्रोल- डीजल की कीमत, आइए जानते हैं... 

इतना सस्ता हुआ पेट्रोल-डीजल
दिल्ली में पेट्रोल जहां 6 पैसे प्रति लीटर सस्ता हुआ वहीं कोलकाता में पेट्रोल की कीमत में 2 पैसे प्रति लीटर की कटौती हुई है। जबकि मुंबई और चेन्नई में पेट्रोल 3 पैसे प्रति लीटर सस्ता हुआ है। इसी तरह डीजल दिल्ली में 5 पैसे प्रति लीटर और चेन्नई में 3 पैसे प्रति लीटर सस्त हुआ है। जबकि मुंबई और कोलकाता में डीजल के दाम में 2 पैसे की कटौती कमी आई है।

पेट्रोल के दाम
इंडियन ऑयल की वेबसाइट के अनुसार आज राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में पेट्रोल की कीमत 72.86 रुपए प्रति लीटर के स्तर पर बनी हुई है। वहीं मुंबई में पेट्रोल 78.51 रुपए प्रति लीटर बेचा जा रहा है। कोलकाता में पेट्रोल का रेट 75.55 रुपए प्रति लीटर के स्तर पर है। जबकि चेन्नई में पेट्रोल का दाम 75.69 रुपए प्रति लीटर के स्तर पर है।

डीजल के दाम
इसी तरह डीजल के दाम में भी बिना किसी बदलाव के दिल्ली में कीमत 65.80 रुपए प्रति लीटर है। वहीं मुंबई में 68.99 रुपए प्रति लीटर और कोलकाता में कीमत 68.19 रुपए प्रति लीटर है। जबकि चैन्नई में एक लीटर डीजल के लिए 69.52 रुपए चुकाना होंगे।

कच्चे तेल की कीमतें
विदेशी बाजार में शुक्रवार को डब्ल्यूटीआई और ब्रेंट क्रूड की कीमतों में नरमी के साथ कारोबार दर्ज किया गया। डब्ल्यूटीआई और ब्रेंट क्रूड में क्रमश: 54.50 डॉलर प्रति बैरल के नीचे और 60.25 डॉलर प्रति बैरल के करीब कारोबार हो रहा है। बता दें कि गुरुवार को मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज पर कच्चा तेल नवंबर वायदा 20 रुपए की कमजोरी के साथ 3,860 रुपए के स्तर पर बंद हुआ था।
  
 

Tags:    

Similar News