Fuel Price: पेट्रोल 5 पैसे हुआ सस्ता, डीजल के दाम स्थिर, जानें आज के दाम

Fuel Price: पेट्रोल 5 पैसे हुआ सस्ता, डीजल के दाम स्थिर, जानें आज के दाम

Manmohan Prajapati
Update: 2019-11-02 04:09 GMT
Fuel Price: पेट्रोल 5 पैसे हुआ सस्ता, डीजल के दाम स्थिर, जानें आज के दाम

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में कमजोरी के चलते घरेलू बाजार में इसका सीधा असर दिखाई दे रहा है। नवंबर माह के लगातार दूसरे दिन पेट्रोल और डीजल की कीमतों में गिरावट देखने को मिली है। शनिवार (02 नवंबर) सुबह भारतीय तेल विपणन कंपनियों (OMC) ने पेट्रोल की कीमत में  5 पैसे प्रति लीटर की कटौती की है। हालांकि डीजल के दाम में किसी तरह का बदलाव नहीं किया गया है। क्या है आज देश के महानगरों में पेट्रोल- डीजल की कीमत, आइए जानते हैं... 

इतना सस्ता हुआ पेट्रोल-डीजल
शनिवार को दिल्ली और चेन्नई में पेट्रोल के दाम क्रमश: 5 पैसे प्रति लीटर की कटौती की गई। वहीं मुंबई और कोलकाता में पेट्रोल 3 पैसे प्रति लीटर सस्ता हो गया है। आपको बता दें कि इससे पहले शुक्रवार (01 नवंबर)
को दिल्ली में पेट्रोल 6 पैसे प्रति लीटर और कोलकाता में 2 पैसे प्रति लीटर सस्ता हुआ था। जबकि मुंबई और चेन्नई में पेट्रोल 3 पैसे प्रति लीटर सस्ता हुआ था।  

पेट्रोल के दाम
इंडियन ऑयल की वेबसाइट के अनुसार आज राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में पेट्रोल की कीमत 72.81 रुपए प्रति लीटर के स्तर पर बनी हुई है। वहीं मुंबई में पेट्रोल 78.48 रुपए प्रति लीटर बेचा जा रहा है। कोलकाता में पेट्रोल का रेट 75.52 रुपए प्रति लीटर के स्तर पर है। जबकि चेन्नई में पेट्रोल का दाम 75.67 रुपए प्रति लीटर के स्तर पर है।

डीजल के दाम
इसी तरह डीजल के दाम में भी बिना किसी बदलाव के दिल्ली में कीमत 65.80 रुपए प्रति लीटर है। वहीं मुंबई में 68.99 रुपए प्रति लीटर और कोलकाता में कीमत 68.19 रुपए प्रति लीटर है। जबकि चैन्नई में एक लीटर डीजल के लिए 69.52 रुपए चुकाना होंगे।

कच्चे तेल की कीमतें
विदेशी बाजार में शुक्रवार को डब्ल्यूटीआई और ब्रेंट क्रूड की कीमतों में मजबूती के साथ कारोबार दर्ज किया गया था। डब्ल्यूटीआई और ब्रेंट क्रूड क्रमश: 56.23 डॉलर प्रति बैरल और 61.69 डॉलर प्रति बैरल के स्तर पर बंद हुआ। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर कच्चा तेल शुक्रवार को नवंबर वायदा 78 रुपए की मजबूती के साथ 3,931 रुपए के स्तर पर बंद हुआ था। 

Tags:    

Similar News