पेट्रोल- डीजल क्या चुनाव के बाद फिर होंगे आसमान पर? यहां जानें लेटेस्ट दाम

वाहन ईंधन दाम पेट्रोल- डीजल क्या चुनाव के बाद फिर होंगे आसमान पर? यहां जानें लेटेस्ट दाम

Manmohan Prajapati
Update: 2022-01-03 03:21 GMT
पेट्रोल- डीजल क्या चुनाव के बाद फिर होंगे आसमान पर? यहां जानें लेटेस्ट दाम
हाईलाइट
  • डीजल के रेट आज भी स्थिर बने हुए हैं
  • पेट्रोल के दाम में कोई बदलाव नहीं हुआ

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। देश में पेट्रोल-डीजल (Petrol-diesel) की कीमतों में बढ़ोतरी से इन दिनों निजात मिली हुई है। अंतर्राष्ट्रीय कच्चे तेल बाजार में गिरावट हो या तेजी, इन दिनों कई उतार चढ़ाव के बावजूद आमजनता को राहत है। बीते साल में दिवाली से पहले केंद्र सरकार और फिर कई राज्य सरकारों ने वैट में अचानक कटौती कर जनता को राहत देने का काम किया। लेकिन आमजनों का मानना है कि, यह राहत चुनाव को देखते हुए दी गई है, क्योंकि नए साल की शुरुआत में 5 राज्यों में चुनाव होना है। 

बीते चुनावों पर नजर डालें तो चुनाव के दौरान तो खूब राहत होती है। सरकारें जनता के दर्द और जेब पर बढ़ते भार को समझती हैं। लेकिन चुनाव खत्म होते ही पेट्रोल और डीजल के दाम बेतहाशा बढ़ाए जाते हैं। भारतीय तेल विपणन कंपनियां (IOC, HPCL और BPCL) कच्चे तेल का हवाला देती हैं और सरकारें इसमें कोई हस्तक्षेप करने से पीछे हट जाती हैं। अब ऐसे में सवाल यह कि यह प्रक्रिया इस बार भी देखने को मिलेगी? फिलहाल आज (03 जनवरी 2022, सोमवार) पेट्रोल और डीजल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ है।

अलविदा 2021: इस साल आए ये बड़े आईपीओ, जानें कैसी रही बाजार की चाल

पेट्रोल की कीमत
इंडियन ऑयल (Indian Oil) की वेबसाइट के अनुसार पेट्रोल और डीजल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया गया है। देश की राजधानी दिल्ली में पेट्रोल की कीमत 95.41 रुपए प्रति लीटर है। वहीं आर्थिक राजधानी मुंबई में पेट्रोल 109.98 रुपए प्रति लीटर मिल रहा है। बात करें कोलकाता की तो यहां एक लीटर पेट्रोल के लिए आपको 104.67 रुपए चुकाना होंगे। जबकि चैन्नई में पेट्रोल 101.40 रुपए और भोपाल में 107.23 प्रति लीटर उपलब्ध होगा।

डीजल की कीमत
दिल्ली में डीजल की कीमत 86.67 रुपए प्रति लीटर हो गई है। वहीं मुंबई में डीजल 94.14 रुपए प्रति लीटर बेचा जा रहा है। कोलकाता में आपको एक लीटर डीजल 89.79 रुपए में उपलब्ध होगा। जबकि चैन्नई में एक लीटर डीजल के लिए आपको 91.43 रुपए और भोपाल में 90.87 रुपए चुकाना होंगे।

आईडीबीआई बैंक की नाकामी हमारी ऋण वसूली प्रक्रियाओं में खामियों को उजागर करती है

ऐसे जानें अपने शहर में ईंधन की कीमत
पेट्रोल-डीजल की रोज की कीमतों की जानकारी आप SMS के जरिए भी जान सकते हैं। इसके लिए इंडियन ऑयल के उपभोक्ता को RSP लिखकर 9224992249 नंबर पर भेजना होगा। वहीं बीपीसीएल उपभोक्ता को RSP लिखकर 9223112222 नंबर पर भेजना होगा, जबकि एचपीसीएल उपभोक्ता को HPPrice लिखकर 9222201122 नंबर पर भेजना होगा, जिसके बाद ईंधन की कीमत की जानकारी प्राप्त की जा सकती है।

 

 

 

Tags:    

Similar News