दिल्ली से लेकर मुंबई और आपके शहर तक स्थिर हैं पेट्रोल- डीजल के दाम, जानें कितनी चुकाना होगी कीमत

वाहन ईंधन कीमत दिल्ली से लेकर मुंबई और आपके शहर तक स्थिर हैं पेट्रोल- डीजल के दाम, जानें कितनी चुकाना होगी कीमत

Manmohan Prajapati
Update: 2022-08-04 03:28 GMT
दिल्ली से लेकर मुंबई और आपके शहर तक स्थिर हैं पेट्रोल- डीजल के दाम, जानें कितनी चुकाना होगी कीमत
हाईलाइट
  • डीजल के रेट में भी कोई फेरबदल नहीं
  • पेट्रोल के दाम में कोई बदलाव नहीं हुआ

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। देशवासियों को इन दिनों पेट्रोल-डीजल (Petrol-Diesel) की बढ़ती हुई कीमतों से राहत मिली हुई है। हालांकि अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट के बावजूद सरकारी तेल कंपनियों ने वाहन ईंधन के दाम में कोई बदलाव नहीं किया। लेकिन महंगाई के बीच दाम में स्थिरता भी बड़ी राहत की तरह नजर आ रही है ।आपको बता दें कि, अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमत का सीधा असर भारत में वाहन ईंधन के दाम पर होता है। लेकिन लंबे समय से सरकारी तेल कंपनियों ने सिर्फ दाम बढ़ाने का काम किया है यानी कि कच्चा तेल महंगा होने पर दाम आसमान छूते हैं लेकिन कमजोर होने पर सिर्फ दाम में स्थिरता।

आखिरी बार 21 मई 2022 को केंद्र सरकार ने आमजनता को महंगाई से राहत देने के ल‍िए एक्‍साइज ड्यूटी में कटौती की थी। सरकार द्वारा उठाए गए कदम के बाद पेट्रोल 8 रुपए प्रति लीटर और डीजल 6 रुपए प्रति लीटर तक सस्ता हो गया था। बात करें आज (04 अगस्त 2022, गुरुवार) की तो भारतीय तेल विपणन कंपनियों (इंडियन ऑयल, भारत पेट्रोलियम और हिंदुस्तान पेट्रोलियम) ने वाहन ईंधन के दाम में किसी तरह का कोई बदलाव नहीं किया गया है। फिलहाल जानते हैं आज के भाव...

पेट्रोल की कीमत
इंडियन ऑयल (Indian Oil) की वेबसाइट के अनुसार आज देश की राजधानी दिल्ली में पेट्रोल की कीमत 96.72 रुपए प्रति लीटर मिल रहा है। वहीं आर्थिक राजधानी मुंबई में पेट्रोल 106.35 रुपए प्रति लीटर है। इसी तरह कोलकाता में एक लीटर पेट्रोल के लिए 106.03 रुपए चुकाना होंगे। जबकि चैन्नई में पेट्रोल 102.63 रुपए प्रति लीटर है।      

डीजल की कीमत
बात करें डीजल की तो दिल्ली में कीमत 89.62 रुपए प्रति लीटर है। वहीं मुंबई में एक लीटर डीजल 94.27 रुपए में उपलब्ध होगा। कोलकाता में डीजल 92.76 प्रति लीटर है। जबकि चेन्नई में एक लीटर डीजल के लिए 94.24 रुपए चुकाना होंगे। 

ऐसे जानें अपने शहर में ईंधन की कीमत
पेट्रोल-डीजल की रोज की कीमतों की जानकारी आप SMS के जरिए भी जान सकते हैं। इसके लिए इंडियन ऑयल के उपभोक्ता को RSP लिखकर 9224992249 नंबर पर भेजना होगा। वहीं बीपीसीएल उपभोक्ता को RSP लिखकर 9223112222 नंबर पर भेजना होगा, जबकि एचपीसीएल उपभोक्ता को HPPrice लिखकर 9222201122 नंबर पर भेजना होगा, जिसके बाद ईंधन की कीमत की जानकारी प्राप्त की जा सकती है।

 

Tags:    

Similar News