पेट्रोल-डीजल के ताजा रेट हो गए जारी, जानें आपके शहर में कितनी है कीमत

वाहन ईंधन कीमत पेट्रोल-डीजल के ताजा रेट हो गए जारी, जानें आपके शहर में कितनी है कीमत

Manmohan Prajapati
Update: 2022-07-05 04:46 GMT
पेट्रोल-डीजल के ताजा रेट हो गए जारी, जानें आपके शहर में कितनी है कीमत

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल (Crude Oil) की कीमतों में उतार-चढ़ाव के बीच भारतीय तेल विपणन कंपनियों (इंडियन ऑयल, भारत पेट्रोलियम और हिंदुस्तान पेट्रोलियम) ने पेट्रोल-डीजल (Petrol-Diesel) के नए दाम जारी कर दिए हैं। जिसके अनुसार आज (05 जुलाई 2022, मंगलवार) वाहन ईंधन के दाम में कोई परिवर्तन नहीं किया गया है। यह स्थिति राष्ट्रीय बाजार में 21 मई के बाद से देखने को मिल रही है। जब केंद्र सरकार ने लगातार बढ़ती महंगाई से राहत देने के ल‍िए एक्‍साइज ड्यूटी में कटौती की थी। 

आपको बता दें कि, केंद्र सरकार द्वारा उठाए गए इस कदम के बाद पेट्रोल 8 रुपए प्रति लीटर तक सस्ता हो गया था। वहीं डीजल के दाम में भी 6 रुपए प्रति लीटर तक की कमी आई थी। फिलहाल आमजन को राहत मिली हुई है और यह राहत आगे भी जारी रह सकती है। दरअसल, बीते दिनों तेल उत्‍पादक देशों के संगठन ओपेक ने सप्‍लाई बढ़ाने का संकेत दिया है। जिसके बाद आने वाले समय में पेट्रोल और डीजल के दाम में भी गिरावट देखने को मिल सकती है। फिलहाल, जानते हैं आज के दाम...

पेट्रोल की कीमत
इंडियन ऑयल (Indian Oil) की वेबसाइट के अनुसार आज देश की राजधानी दिल्ली में पेट्रोल की कीमत 96.72 रुपए प्रति लीटर हो गई है। वहीं आर्थिक राजधानी में पेट्रोल 111.35 रुपए प्रति लीटर जा पहुंचा है। इसी तरह कोलकाता में एक लीटर पेट्रोल के लिए 106.03 रुपए चुकाना होंगे। जबकि चैन्नई में पेट्रोल 102.63 रुपए प्रति लीटर है।             

डीजल की कीमत
बात करें डीजल की तो दिल्ली में कीमत 89.62 रुपए प्रति लीटर हो गई है। वहीं मुंबई में एक लीटर डीजल 97.28 रुपए में उपलब्ध होगा। कोलकाता में डीजल 92.76 प्रति लीटर है। जबकि चेन्नई में डीजल 94.24 रुपए प्रति लीटर है। 

ऐसे जानें अपने शहर में ईंधन की कीमत
पेट्रोल-डीजल की रोज की कीमतों की जानकारी आप SMS के जरिए भी जान सकते हैं। इसके लिए इंडियन ऑयल के उपभोक्ता को RSP लिखकर 9224992249 नंबर पर भेजना होगा। वहीं बीपीसीएल उपभोक्ता को RSP लिखकर 9223112222 नंबर पर भेजना होगा, जबकि एचपीसीएल उपभोक्ता को HPPrice लिखकर 9222201122 नंबर पर भेजना होगा, जिसके बाद ईंधन की कीमत की जानकारी प्राप्त की जा सकती है।

Tags:    

Similar News