वैश्विक स्तर पर बढ़े कच्चे तेल के दाम, जानें पेट्रोल-डीजल की कीमतों पर क्या हुआ असर

वाहन ईंधन कीमत वैश्विक स्तर पर बढ़े कच्चे तेल के दाम, जानें पेट्रोल-डीजल की कीमतों पर क्या हुआ असर

Manmohan Prajapati
Update: 2022-06-20 03:58 GMT
वैश्विक स्तर पर बढ़े कच्चे तेल के दाम, जानें पेट्रोल-डीजल की कीमतों पर क्या हुआ असर
हाईलाइट
  • डीजल के रेट में कोई फेरबदल नहीं हुआ
  • पेट्रोल के दाम में कोई बदलाव नहीं हुआ

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में एक बार फिर से तेजी देखने को मिली है। जहां दाम 120 डॉलर प्रति बैरल तक जा पहुंचे हैं। हालांकि देशवासियों की जेब पर इसका कोई असर फिलहाल नहीं हुआ है। दरअसल, भारतीय तेल विपणन कंपनियों (इंडियन ऑयल, भारत पेट्रोलियम और हिंदुस्तान पेट्रोलियम) ने आज (20 जून 2022, सोमवार) भी पेट्रोल-डीजल (Petrol-Diesel) के रेट में कोई बदलाव नहीं किया है। यानी कि आज भी वाहन ईंधन देशभर में पुराने दाम पर ही उपलब्ध होगा। 

आपको बता दें कि, यह हालात करीब 2 माह से भी अधिक समय से बने हुए हैं। जब सरकारी तेल कंपनियों ने पेट्रोल और डीजल दोनों के ही दाम में किसी तरह का फेरबदल नहीं किया है। हालांकि केंद्र सरकार ने लगातार बढ़ती महंगाई से राहत देने के ल‍िए बीते माह 21 मई को एक्‍साइज ड्यूटी जरूर कम की थी। सरकार द्वारा उठाए गए इस कदम के बाद पेट्रोल पर 8 रुपए और डीजल पर 6 रुपए कम हो गए थे। फिलहाल आइए जानते हैं आज के दाम...

पेट्रोल की कीमत
इंडियन ऑयल (Indian Oil) की वेबसाइट के अनुसार आज देश की राजधानी दिल्ली में पेट्रोल की कीमत 96.72 रुपए प्रति लीटर हो गई है। वहीं आर्थिक राजधानी में पेट्रोल 111.35 रुपए प्रति लीटर जा पहुंचा है। इसी तरह कोलकाता में एक लीटर पेट्रोल के लिए 106.03 रुपए चुकाना होंगे। जबकि चैन्नई में पेट्रोल 102.63 रुपए प्रति लीटर है।             

डीजल की कीमत
बात करें डीजल की तो दिल्ली में कीमत 89.62 रुपए प्रति लीटर हो गई है। वहीं मुंबई में एक लीटर डीजल 97.28 रुपए में उपलब्ध होगा। कोलकाता में डीजल 92.76 प्रति लीटर है। जबकि चेन्नई में डीजल 94.24 रुपए प्रति लीटर है। 

ऐसे जानें अपने शहर में ईंधन की कीमत
पेट्रोल-डीजल की रोज की कीमतों की जानकारी आप SMS के जरिए भी जान सकते हैं। इसके लिए इंडियन ऑयल के उपभोक्ता को RSP लिखकर 9224992249 नंबर पर भेजना होगा। वहीं बीपीसीएल उपभोक्ता को RSP लिखकर 9223112222 नंबर पर भेजना होगा, जबकि एचपीसीएल उपभोक्ता को HPPrice लिखकर 9222201122 नंबर पर भेजना होगा, जिसके बाद ईंधन की कीमत की जानकारी प्राप्त की जा सकती है।

Tags:    

Similar News