कच्‍चा तेल और नीचे आया, जानें पेट्रोल डीजल की कीमतों पर क्या हुआ असर

वाहन ईंधन कीमत कच्‍चा तेल और नीचे आया, जानें पेट्रोल डीजल की कीमतों पर क्या हुआ असर

Manmohan Prajapati
Update: 2022-09-21 03:53 GMT
कच्‍चा तेल और नीचे आया, जानें पेट्रोल डीजल की कीमतों पर क्या हुआ असर
हाईलाइट
  • कच्चे तेल की कीमत में डेढ़ प्रतिशत की नरमी
  • पेट्रोल- डीजल के रेट में नहीं हुआ बदलाव

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमत में लगातार गिरावट देखी जा रही है। एक दिन पहले यानी कि मंगलवार को इसमें करीब डेढ़ प्रतिशत की नरमी देखी गई। इस बीच आज (21 सितंबर 2022, बुधवार) सुबह भारतीय तेल विपणन कंपनियों (इंडियन ऑयल, भारत पेट्रोलियम और हिंदुस्तान पेट्रोलियम) ने पेट्रोल-डीजल (Petrol-Diesel Price) के ताजा रेट जारी कर दिए हैं। जिसके अनुसार, वाहन ईंधन के दाम में कोई बदलाव नहीं किया गया है। 

आपको बता दें कि, कच्चे तेल की तो इसमें लगातार गिरावट को देखते हुए उम्मीद भी जताई जा रही थी कि पेट्रोल और डीजल सस्ता हो सकता है। लेकिन आमजन की इस उम्मीद पर हमेशा की तरह कंपनियों ने फिर से पानी फेर दिया है। हाल ही में पेट्रोलियम मंत्री ने अपने बयान में कहा था कि, कंपनियां अपना घाटा पूरा करने में लगी हुई हैं। ऐसे में कहा जा सकता है कि आमजन को अब कोई राहत मिलने की कोई संभावना नहीं है।  

महानगरों में पेट्रोल-डीजल की कीमत
इंडियन ऑयल (Indian Oil) की वेबसाइट के अनुसार आज देश की राजधानी दिल्ली में पेट्रोल 96.72 रुपए प्रति लीटर मिल रहा है। वहीं बात करें डीजल की तो दिल्ली में कीमत 89.62 रुपए प्रति लीटर है। आर्थिक राजधानी मुंबई में पेट्रोल 106.35 रुपए प्रति लीटर है, तो एक लीटर डीजल 94.27 रुपए में उपलब्ध होगा। 

इसी तरह कोलकाता में एक लीटर पेट्रोल के लिए 106.03 रुपए चुकाना होंगे जबकि यहां डीजल 92.76 प्रति लीटर है। चैन्नई में भी आपको एक लीटर पेट्रोल के लिए 102.63 रुपए चुकाना होंगे, वहीं यहां डीजल की कीमत 94.24 रुपए प्रति लीटर है।   

ऐसे जानें अपने शहर में ईंधन की कीमत
पेट्रोल-डीजल की रोज की कीमतों की जानकारी आप SMS के जरिए भी जान सकते हैं। इसके लिए इंडियन ऑयल के उपभोक्ता को RSP लिखकर 9224992249 नंबर पर भेजना होगा। वहीं बीपीसीएल उपभोक्ता को RSP लिखकर 9223112222 नंबर पर भेजना होगा, जबकि एचपीसीएल उपभोक्ता को HPPrice लिखकर 9222201122 नंबर पर भेजना होगा, जिसके बाद ईंधन की कीमत की जानकारी प्राप्त की जा सकती है।

 

Tags:    

Similar News