कच्चे तेल में भारी गिरावट, सरकारी तेल कंपनियां राहत के नाम पर दे रहीं दाम में स्थिरता

पेट्रोल-डीजल कच्चे तेल में भारी गिरावट, सरकारी तेल कंपनियां राहत के नाम पर दे रहीं दाम में स्थिरता

Manmohan Prajapati
Update: 2021-11-22 03:26 GMT
कच्चे तेल में भारी गिरावट, सरकारी तेल कंपनियां राहत के नाम पर दे रहीं दाम में स्थिरता
हाईलाइट
  • डीजल के रेट में भी कोई बदलाव नहीं
  • पेट्रोल के दाम में कोई बदलाव नहीं हुआ

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। देश में  पेट्रोल-डीजल (Petrol-diesel) की कीमतों से परेशान आमजन को केंद्र सरकार ने दिवाली से एक दिन पहले पेट्रोल और डीजल पर एक्साइज ड्यूटी में राहत दी थी। इसके बाद अधिकांश राज्यों ने भी पेट्रोल-डीजल पर लगने वाले वैट (VAT) में कटौती की थी। लेकिन अंतर्राष्ट्रीय कच्चे तेल की कीमतों का हवाला देकर वाहन ईंधन में बेतहाशा वृद्धि करने वाली भारतीय तेल विपणन कंपनियों (IOC, HPCL BPCL) ने जनता को कोई राहत नहीं दी है। राहत के नाम पर इन कंपनियों ने सिर्फ रेट को स्थिर बनाए रखा है। 

बता दें कि, इन दिनों कच्चे ​तेल में लगातार गिरावट देखने को मिल रही है। 
ऐसे में लोगों का मानना है कि, सरकारी तेल कंपनियों ने जिस तरह जबरदस्त बढ़ोतरी कर पेट्रोल-डीजल की कीमतें रिकॉर्ड स्तर पर पहुंचाई हैं। कच्चे तेल में गिरावट पर वाहन ईंधन में कटौती की जा सकती है। क्योंकि अब तक राहत सिर्फ सरकार की ओर से दी गई है, जो कि चुनावी राहत है। 

डिजिटल कर्ज लेना सुरक्षित बनाने के लिए सरकार, आरबीआई बना सकते हैं सख्त नियम

पेट्रोल की कीमत
इंडियन ऑयल (Indian Oil) की वेबसाइट के अनुसार आज देश की राजधानी दिल्ली में पेट्रोल की कीमत 103.97 रुपए प्रति लीटर हो गई है। वहीं आर्थिक राजधानी मुंबई में पेट्रोल 109.98 रुपए प्रति लीटर मिल रहा है। बात करें कोलकाता की तो यहां एक लीटर पेट्रोल के लिए आपको 104.67 रुपए चुकाना होंगे। जबकि चैन्नई में पेट्रोल 101.40 रुपए और भोपाल में 107.23 प्रति लीटर उपलब्ध होगा।       

अमेरिकन एयरलाइंस की नजर मुंबई पर: टाटा समर्थित एयर इंडिया से मुकाबला करने की तैयारी

डीजल की कीमत
दिल्ली में डीजल की कीमत 86.67 रुपए प्रति लीटर हो गई है। वहीं मुंबई में डीजल 94.14 रुपए प्रति लीटर बेचा जा रहा है। कोलकाता में आपको एक लीटर डीजल 89.79 रुपए में उपलब्ध होगा। जबकि चैन्नई में एक लीटर डीजल के लिए आपको 91.43 रुपए और भोपाल में 90.87 रुपए चुकाना होंगे।

 

 

 

Tags:    

Similar News