चुनावी बादल बरसा रहे राहत, पेट्रोल डीजल की कीमतों में आज भी नहीं हुई वृद्धि

वाहन ईंधन दाम चुनावी बादल बरसा रहे राहत, पेट्रोल डीजल की कीमतों में आज भी नहीं हुई वृद्धि

Manmohan Prajapati
Update: 2021-12-24 03:18 GMT
चुनावी बादल बरसा रहे राहत, पेट्रोल डीजल की कीमतों में आज भी नहीं हुई वृद्धि
हाईलाइट
  • डीजल के रेट आज भी स्थिर बने हुए हैं
  • पेट्रोल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में इन दिनों उतार चढ़ाव की स्थिति है। हालांकि घरेलू बाजार में इसका कोई असर नजर नहीं आ रहा है। बीते दिनों लगातार गिरावट पर भी वाहन ईंधन के दाम कंपनियों ने नहीं घटाए। भारतीय तेल विपणन कंपनियों (IOC, HPCL और BPCL) ने आज (24 दिसंबर, शुक्रवार) भी पेट्रोल-डीजल (Petrol-Diesel) की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया है। यानी कि यह आपको पुराने दाम पर ही उपलब्ध होगा। आपको बता दें कि वाहन ईंधन के रेट में यह स्थिरता करीब 1 माह से अधिक समय से बनी हुई है। 

लोगों का मानना है कि, इन दिनों कच्चे तेल में बढ़ोतरी होने पर भी वाहन ईंधन के दाम में कोई वृद्धि नहीं होगी! कारण चुनाव हैं, जिसके चलते दिवाली से पहले केंद्र सरकार ने वैट में कटौती की। इसके बाद कई राज्य सरकारों ने भी जनता को राहत दी। साथ ही कच्चे तेल पर निर्भर रहने वाली कंपपियां भी रेट को स्थिर बनाए हुए हैं। लेकिन यह राहत चुनाव खत्म होने तक ही है, चुनाव खत्म होते ही जेब पर फिर भार बढ़ेगा! जैसा कि बीते चुनाव के बाद देखने को मिला था। फिलहाल जानते हैं आज के दाम...

आरबीआई: रुपये की गिरावट रोकने के लिए बड़े पैमाने पर हस्तक्षेप

पेट्रोल की कीमत
इंडियन ऑयल (Indian Oil) की वेबसाइट के अनुसार पेट्रोल और डीजल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया गया है। देश की राजधानी दिल्ली में पेट्रोल की कीमत 95.41 रुपए प्रति लीटर है। वहीं आर्थिक राजधानी मुंबई में पेट्रोल 109.98 रुपए प्रति लीटर मिल रहा है। बात करें कोलकाता की तो यहां एक लीटर पेट्रोल के लिए आपको 104.67 रुपए चुकाना होंगे। जबकि चैन्नई में पेट्रोल 101.40 रुपए और भोपाल में 107.23 प्रति लीटर उपलब्ध होगा।

डीजल की कीमत
दिल्ली में डीजल की कीमत 86.67 रुपए प्रति लीटर हो गई है। वहीं मुंबई में डीजल 94.14 रुपए प्रति लीटर बेचा जा रहा है। कोलकाता में आपको एक लीटर डीजल 89.79 रुपए में उपलब्ध होगा। जबकि चैन्नई में एक लीटर डीजल के लिए आपको 91.43 रुपए और भोपाल में 90.87 रुपए चुकाना होंगे।

भारत ने विभिन्न पाम तेलों के लिए मुक्त आयात नीति का विस्तार किया

ऐसे जानें अपने शहर में ईंधन की कीमत
पेट्रोल-डीजल की रोज की कीमतों की जानकारी आप SMS के जरिए भी जान सकते हैं। इसके लिए इंडियन ऑयल के उपभोक्ता को RSP लिखकर 9224992249 नंबर पर भेजना होगा। वहीं बीपीसीएल उपभोक्ता को RSP लिखकर 9223112222 नंबर पर भेजना होगा, जबकि एचपीसीएल उपभोक्ता को HPPrice लिखकर 9222201122 नंबर पर भेजना होगा, जिसके बाद ईंधन की कीमत की जानकारी प्राप्त की जा सकती है।

 

 

 

Tags:    

Similar News