आज फिर लगी पेट्रोल-डीजल की कीमतों में आग, जानें कितने चुकाना होंगे दाम

वाहन ईंधन कीमत आज फिर लगी पेट्रोल-डीजल की कीमतों में आग, जानें कितने चुकाना होंगे दाम

Manmohan Prajapati
Update: 2022-03-27 03:56 GMT
आज फिर लगी पेट्रोल-डीजल की कीमतों में आग, जानें कितने चुकाना होंगे दाम
हाईलाइट
  • डीजल के रेट 53 से 58 पैसे प्रति लीटर तक बढ़ाए गए
  • पेट्रोल की कीमत 47 से 53 पैसे प्रति लीटर तक बढ़ी

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। देश के 5 राज्यों में चुनाव खत्म हो चुके हैं और नतीजे भी आ चुके हैं। इसी के साथ देश में पेट्रोल-डीजल (Petrol-Diesel) पर मिलने वाली राहत भी खत्म हो गई है और कच्चे तेल की नतीजे घरेलू बाजार में दिखने लगे हैं। एक बार फिर से भारतीय तेल विपणन कंपनियां (IOC, HPCL and BPCL) खुद को कच्चे तेल पर निर्भर हो गईं हैं, जो कि चुनाव के दौरान सरकार पर निभर्र नजर आईं थीं। ऐसे में इन कंपनियों ने 6 दिन में पांंच बार वाहन ईंधन के भाव बढ़ाने का काम किया है।

आज (27 मार्च, रविवार) पेट्रोल की कीमत में 47 से 53 पैसे प्रति लीटर तक की बढ़ोतरी की गई है। जबकि डीजल के रेट 53 से 58 पैसे तक बढ़ाए गए हैं। इससे पहले कल (26 मार्च, शनिवार) पेट्रोल के दाम में 70 पैसे तक की बढ़ोतरी हुई थी। वहीं डीजल के रेट भी 80 तक बढ़ाए गए थे। फिलहाल आइए जानते हैं आज के रेट।

ये भी पढ़ें:-  कैबिनेट ने 2022-23 सीजन के लिए कच्चे जूट के एमएसपी में बढ़ोतरी को मंजूरी दी

पेट्रोल की कीमत
इंडियन ऑयल (Indian Oil) की वेबसाइट के अनुसार आज देश की राजधानी दिल्ली में पेट्रोल की कीमत 98.61 रुपए प्रति लीटर हो गई है। वहीं आर्थिक राजधानी में पेट्रोल 113.35 रुपए प्रति लीटर जा पहुंचा है। इसी तरह कोलकाता में एक लीटर पेट्रोल के लिए 108.02 रुपए चुकाना होंगे। जबकि चैन्नई में पेट्रोल 104.43 रुपए प्रति लीटर हो गया है।

डीजल की कीमत
बात करें डीजल की तो दिल्ली में कीमत 89.87 रुपए प्रति लीटर हो गई है। वहीं मुंबई में एक लीटर डीजल 97.55 रुपए में उपलब्ध होगा। कोलकाता में डीजल 93.01 प्रति लीटर है। जबकि चेन्नई में डीजल  94.47 रुपए प्रति लीटर हो गया है।    

ये भी पढ़ें:-  पिछले तीन साल में रूस से एक फीसदी से भी कम कच्चा तेल आयात हुआ 

ऐसे जानें अपने शहर में ईंधन की कीमत
पेट्रोल-डीजल की रोज की कीमतों की जानकारी आप SMS के जरिए भी जान सकते हैं। इसके लिए इंडियन ऑयल के उपभोक्ता को RSP लिखकर 9224992249 नंबर पर भेजना होगा। वहीं बीपीसीएल उपभोक्ता को RSP लिखकर 9223112222 नंबर पर भेजना होगा, जबकि एचपीसीएल उपभोक्ता को HPPrice लिखकर 9222201122 नंबर पर भेजना होगा, जिसके बाद ईंधन की कीमत की जानकारी प्राप्त की जा सकती है।

Tags:    

Similar News