सीरिया पर मिसाइल हमला, भारत में बढ़ सकते हैं पेट्रोल-डीजल के दाम

सीरिया पर मिसाइल हमला, भारत में बढ़ सकते हैं पेट्रोल-डीजल के दाम

Bhaskar Hindi
Update: 2018-04-14 17:53 GMT
सीरिया पर मिसाइल हमला, भारत में बढ़ सकते हैं पेट्रोल-डीजल के दाम

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। शनिवार 14 अप्रैल का दिन सीरिया के लिए काला दिन रहा है। इस दिन सीरिया पर दनादन 100 मिसाइलें दागी गईं, जिसके कारण राजधानी दमिश्क समेत होम्स शहर के आसपास का इलाका दहल गया। यह मिसाइल हमले अमेरीका, ब्रिटेन और फ्रांस ने मिलकर किए थे। इस हमले के बाद भारत की मुश्किलें बढ़ने के बहुत अधिक चांस नजर आ रहे हैं। उम्मीद की जा रही है कि हमले की वजह से भारत में पेट्रोल और डीजल के दाम बढ़ सकते हैं।

सीरिया पर हुए हमले के बाद अमेरिकी राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप का कहना है कि सीरिया पर किए गए हमले का उद्देश्य वहां मौजूद रासायनिक हथियारों को नष्ट करना था। फ्रांस ने भी दावा किया है कि सीरिया पर किए गए मिसाइल हमलों ने रासायनिक हथियारों के बड़े हिस्से को ध्वस्त किया है। ट्रंप ने कहा कि ये हमले सीरिया के राष्ट्रपति बशर अल-असद की सरकार के उन ठिकानों पर किए गए हैं। जहां रासायनिक हथियारों के अड्डे थे।

बता दें कि अमेरिका द्वारा की गई इस कार्रवाई से रूस बिल्कुल नाराज है। रूस ने अमेरिका को इसके लिए नतीजे भुगतने की चेतावनी भी दी है। यही कारण है कि दुनियाभर में तेल के दाम में वृध्दि होने का अनुमान जताया जा रहा है। चूंकि भारत पेट्रोलियम का सबसे बड़ा उपभोक्ता है, इसलिए माना जा रहा है कि इसका सबसे ज्यादा असर भी भारत पर ही पड़ेगा। भारत अपनी खपत का 80 प्रतिशत के करीब तेल मध्य-पूर्वी देशों से आयात करता है।

गौरतलब है कि अमेरिका ने इससे पहले भी लगभग साल भर पहले सीरिया पर हमला किया था। इस घटना के बाद भी ग्लोबल मार्केट में तेल की कीमतें 2 फीसदी तक बढ़ गईं थी। उस दौरान कच्चे तेल की कीमत 55.59 डॉलर प्रति बैरल तक पहुंच गई थी। इस तरह अगर इस बार भी अंतरराष्ट्रीय बाजार में तेल की कीमतों में उछाल आता है, तो इसका सीधा असर भारत पर भी होगा।

Similar News