भारत को 5 ट्रिलियन अर्थव्यवस्था बनाने में सहयोग के लिए बाजार तैयार : सेबी अध्यक्ष

भारत को 5 ट्रिलियन अर्थव्यवस्था बनाने में सहयोग के लिए बाजार तैयार : सेबी अध्यक्ष

IANS News
Update: 2020-07-22 09:00 GMT
भारत को 5 ट्रिलियन अर्थव्यवस्था बनाने में सहयोग के लिए बाजार तैयार : सेबी अध्यक्ष
हाईलाइट
  • भारत को 5 ट्रिलियन अर्थव्यवस्था बनाने में सहयोग के लिए बाजार तैयार : सेबी अध्यक्ष

मुंबई, 22 जुलाई (आईएएनएस)। सेबी के अध्यक्ष अजय त्यागी ने बुधवार को कहा कि भारत का इक्वि टी बाजार देश को पांच ट्रिलियन अर्थव्यवस्था का लक्ष्य हासिल करने में मदद के लिए तैयार है।

त्यागी ने फिक्की के 17वें वार्षिक कैपिटल मार्केट कॉन्फ्रेंस सीएपीएएम2020 को संबोधित करते हुए कहा कि इक्वि टी मार्केट प्रणाली मौजूदा चुनौतियों से निपटने के लिए अच्छी तरह तैयार है।

सम्मेलन का थीम आत्मनिर्भर भारत : पूंजी बाजार की भूमिका है।

उन्होंने माना कि कोविड-19 के प्रकोप के कारण देश एक कठिन, तनावपूर्ण और चुनौतीपूर्ण समय से गुजर रहा है।

त्यागी ने इसके अलावा देश के कॉरपोरेट बॉन्ड मार्केट के विकास का भी आह्वान किया।

इस सेगमेंट को महत्वपूर्ण बताते हुए उन्होंने इस संबंध में उठाए गए कुछ कदमों का जिक्र किया, लेकिन कहा कि अभी और सुधार की जरूरत है।

Tags:    

Similar News