गिरावट पर खुला बाजार, सेंसेक्स 60 हजार के नीचे आया, निफ्टी भी लुढ़का

ओपनिंग बेल गिरावट पर खुला बाजार, सेंसेक्स 60 हजार के नीचे आया, निफ्टी भी लुढ़का

Manmohan Prajapati
Update: 2021-09-29 04:23 GMT
गिरावट पर खुला बाजार, सेंसेक्स 60 हजार के नीचे आया, निफ्टी भी लुढ़का
हाईलाइट
  • निफ्टी 121.80 अंकों की गिरावट के साथ 17
  • 626.80 पर खुला
  • सेंसेक्स 449.72 अंक की गिरावट के साथ 59
  • 217.88 पर खुला

डिजिटल डेस्क, मुंबई। देश का शेयर बाजार कारोबारी सप्ताह के तीसरे दिन (29 सितंबर, बुधवार) गिरावट के साथ खुला। इस दौरान सेंसेक्स और निफ्टी दोनों ही लाल निशान पर रहे। बंबई स्टॉक एक्सचेंज (BSE) के 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 449.72 अंक की गिरावट के साथ 59,217.88 के स्तर पर खुला।

वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) के 50 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक निफ्टी 121.80 अंकों की गिरावट के साथ 17,626.80 के स्तर पर खुला। 

80 डॉलर प्रति बैरल के पार पहुंचा कच्चा तेल, जानें पेट्रोल- डीजल की कीमतों पर क्या हुआ असर

प्री ओपन के दौरान सेंसेक्स सुबह 9.02 बजे 341.92 अंक गिरावट के साथ 59325.68 पर था। वहीं निफ्टी 137.10 अंक नीचे 17611.50 पर था। आज शुरुआती कारोबार में 647 शेयरों में तेजी देखी गई, 1069 शेयरों में गिरावट आई और 93 शेयरों में कोई बदलाव नहीं हुआ। 

आज पावर ग्रिड, सन फार्मा, भारती एयरटेल, नेस्ले इंडिया, टाटा स्टील, अल्ट्राटेक सीमेंट और हिंदुस्तान यूनिलीवर के शेयर हरे निशान पर खुले। जबकि LT, ITC, TCS, HCL टेक, SBI, NTPC, HDFC, SBI, HDFC बैंक, ICICI बैंक, रिलायंस, बजाज फिनसर्व, एशियन पेंट्स, एक्सिस बैंक, टाइटन, बजाज फाइनेंस, डॉक्टर रेड्डी, इंडसइंड बैंक, इंफोसिस, बजाज ऑटो, मारुति, कोटक बैंक, महिन्द्रा एंड महिन्द्रा और टेक महिंद्रा के शेयर लाल निशान पर खुले।

बता दें कि, बीते कारोबारी दिन (28 सितंबर, मंगलवार) बाजार मामूली बढ़त के साथ खुला था। इस दौरान सेंसेक्स 25.29 अंक की तेजी के साथ 60103.17 के स्तर पर खुला था। वहीं निफ्टी 25.29 अंक की तेजी के साथ 60103.17 के स्तर पर खुला था। 

भारत को 4-5 और एसबीआई आकार के बैंकों की जरूरत

जबकि दिनभर की उतार- चढ़ाव के बाद गिरावट पर बंद हुआ था। सेंसेक्स 410.28 अंकों की गिरावट के साथ 59,667.60 के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं निफ्टी 106.50 अंक की गिरावट के साथ 17,748.60 के स्तर पर बंद हुआ था।

Tags:    

Similar News