गिरावट के साथ खुला बाजार, सेंसेक्स 280 अंक ज्यादा टूटा, निफ्टी भी लुढ़का

ओपनिंग बेल गिरावट के साथ खुला बाजार, सेंसेक्स 280 अंक ज्यादा टूटा, निफ्टी भी लुढ़का

Manmohan Prajapati
Update: 2022-01-19 04:38 GMT
गिरावट के साथ खुला बाजार, सेंसेक्स 280 अंक ज्यादा टूटा, निफ्टी भी लुढ़का
हाईलाइट
  • निफ्टी 83 अंक की गिरावट के साथ 18
  • 029 पर खुला
  • सेंसेक्स 287 अंक की गिरावट के साथ 60
  • 467 पर खुला

डिजिटल डेस्क, मुंबई। देश का शेयर बाजार कारोबारी सप्ताह के तीसरे दिन (19 जनवरी 2022, बुधवार) गिरावट के साथ खुला। इस दौरान सेंसेक्स और निफ्टी दोनों ही लाल निशान पर रहे। बंबई स्टॉक एक्सचेंज (BSE) के 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 287 अंक की गिरावट के साथ 60,467 के स्तर पर खुला।

वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) के 50 शेयरों पर आधारित संवेदी निफ्टी 83 अंक की गिरावट के साथ 18,029 के स्तर पर खुला।

चुनाव के बाद क्या बढ़ जाएंगी पेट्रोल डीजल की कीमतें? जानिए ताजा दाम

बता दें कि, बीते कारोबारी दिन (18 जनवरी 2022, मंगलवार) बाजार तेजी के साथ खुला था। इस दौरान सेंसेक्स 119 अंक की तेजी के साथ 61,428 के स्तर पर खुला था। वहीं निफ्टी 36 अंक की तेजी के साथ 18,344 के स्तर पर खुला था। 

जबकि शाम को गिरावट के साथ बंद हुआ था। इस दौरान सेंसेक्स 555 अंकों की गिरावट के साथ 60,755 के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं निफ्टी 195 अंकों की गिरावट के साथ 18,113 के स्तर पर बंद हुआ था।

Tags:    

Similar News