बाजार में गिरावट, सेंसेक्स 373 अंक की गिरावट के साथ खुला, निफ्टी भी फिसला

ओपनिंग बेल बाजार में गिरावट, सेंसेक्स 373 अंक की गिरावट के साथ खुला, निफ्टी भी फिसला

Manmohan Prajapati
Update: 2022-07-01 04:13 GMT
बाजार में गिरावट, सेंसेक्स 373 अंक की गिरावट के साथ खुला, निफ्टी भी फिसला

डिजिटल डेस्क, मुंबई। देश का शेयर बाजार कारोबारी सप्ताह के पांचवे और आखिरी दिन (01 जुलाई 2022, शुक्रवार) गिरावट के साथ खुला। इस दौरान सेंसेक्स और निफ्टी दोनों ही लाल निशान पर रहे। बंबई स्टॉक एक्सचेंज (BSE) के 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 373.53 अंक यानी कि 0.70% की गिरावट के साथ 52645.41 के स्तर पर खुला।  

वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) के 50 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक निफ्टी 120.70 अंक यानी कि 0.76% की गिरावट के साथ 15659.60 के स्तर पर खुला।

शुरुआती कारोबार के दौरान करीब 728 शेयरों में तेजी देखने को मिली। वहीं 926 शेयरों में गिरावट आई है जबकि 82 शेयरों में कोई बदलाव नहीं हुआ है। इस दौरान निफ्टी पर टाइटन कंपनी, एमएंडएम, टाटा मोटर्स, बजाज ऑटो और मारुति सुजुकी प्रमुख हारे हुए थे, जबकि लाभ में सिप्ला, टेक महिंद्रा, टीसीएस, पावर ग्रिड कॉर्प और अपोलो अस्पताल थे।

बता दें कि, बीते कारोबारी दिन बाजार बढ़त के साथ खुला था। इस दौरान सेंसेक्स 135.42 अंक ऊपर 53162.39 के स्तर पर खुला था। वहीं निफ्टी 36.70 अंक की बढ़त के साथ 15835.80 के स्तर पर खुला था।

जबकि शाम को बाजार सपाट स्तर पर बंद हुआ। इस दौरान सेंसेक्स 8.03 प्रतिशत की गिरावट के साथ 53,018.94 के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं निफ्टी 18.85 अंक की गिरावट के साथ 15,780.25 के स्तर पर बंद हुआ था।

Tags:    

Similar News