सेंसेक्स में 347 और निफ्टी में 80 अंक की बढ़त

ओपनिंग बेल सेंसेक्स में 347 और निफ्टी में 80 अंक की बढ़त

Manmohan Prajapati
Update: 2021-12-31 04:57 GMT
सेंसेक्स में 347 और निफ्टी में 80 अंक की बढ़त

डिजिटल डेस्क, मुंबई। देश का शेयर बाजार कारोबारी सप्ताह के पांचवे और आखिरी दिन (31 दिसंबर, शुक्रवार) बढ़त के साथ खुला। इस दौरान सेंसेक्स और निफ्टी दोनों ही हरे निशान पर रहे। बंबई स्टॉक एक्सचेंज (BSE) के 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 269 अंकों की उछाल के साथ 58,083 के स्तर पर खुला।

वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) के 50 शेयरों पर आधारित संवेदी निफ्टी 80 अंक की बढ़त के साथ 17,284 के स्तर पर खुला।

वाहन ईंधन दाम: आज बढ़ी पेट्रोल- डीजल की कीमतें या घटीं, यहां जानें लेटेस्ट दाम

बता दें कि, बीते कारोबारी दिन (30 दिसंबर, गुरुवार) बाजार कमजोरी के साथ खुला था। इस दौरान सेंसेक्स51 अंक की गिरावट के साथ 57,742 के स्तर पर खुला था। वहीं निफ्टी 20 अंक की गिरावट के साथ 17,194 के स्तर पर खुला था।

जबकि शाम को भी कमजोरी के साथ खुला था। इस दौरान सेंसेक्स 12 अंक की गिरावट के साथ 57,794 के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं निफ्टी 10 अंक की गिरावट के साथ 17,203 के स्तर पर कारोबार बंद हुआ था।

Tags:    

Similar News