Fuel Price: आज फिर बढ़ी पेट्रोल-डीजल की कीमत, जानें आज के दाम

Fuel Price: आज फिर बढ़ी पेट्रोल-डीजल की कीमत, जानें आज के दाम

Manmohan Prajapati
Update: 2020-11-21 03:19 GMT
हाईलाइट
  • आगामी दिनों में भी बढ़ सकते हैं पेट्रोल-डीजल के दाम
  • डीजल की कीमत में 20 से 23 पैसे तक की बढ़ोतरी
  • पेट्रोल की कीमत में 15 से 17 पैसे तक की बढ़ोतरी

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल (Crude oil) की कीमतों में दो हफ्ते से तेजी देखी जा रही है। इसका असर घरेलू बाजार में देखने को मिल रहा है। भारतीय बाजार में पूरे 48 दिनों तक ईंधन के दाम में स्थिर रहने के बाद शुक्रवार को बढ़ाए गए थे। वहीं आज (शनिवार, 21 नवंबर) एक बार फिर से भारतीय तेल विपणन कंपनियों (IOC, HPCL BPCL) ने  पेट्रोल-डीजल (Petrol- diesel) के भाव बढ़ा दिए हैं। 

आज सरकारी तेल कंपनियों की ओर से डीजल के दामों में 20 से 23 पैसे तक की बढ़ोतरी हुई है। वहीं पेट्रोल के दाम 15 से 17 पैसे तक बढ़े हैं। इससे पहले कल शुक्रवार को पेट्रोल 17 पैसे प्रति लीटर और डीजल 22 पैसे प्रति लीटर तक महंगा हुआ था। आइए जानते हैं देश के प्रमुख महानगरों में ईंधन की कीमतें...

खाद्य तेल की बढ़ती कीमतें सरकार के लिए चिंता का कारण, एक साल में 20 से 30 प्रतिशत की वृद्धि

पेट्रोल की कीमत
इंडियन ऑयल (Indian Oil) की वेबसाइट के अनुसार आज देश की राजधानी दिल्ली में पेट्रोल की कीमत 81.38 रुपए प्रति लीटर है। वहीं आर्थिक राजधानी मुंबई में पेट्रोल 88.09 रुपए प्रति लीटर मिल रहा है। बात करें कोलकाता की तो यहां एक लीटर पेट्रोल के लिए आपको 82.95 रुपए चुकाना होंगे। जबकि चैन्नई में पेट्रोल 84.46 रुपए प्रति लीटर में उपलब्ध होगा।

डीजल की कीमत
दिल्ली में डीजल की कीमत 70.88 रुपए प्रति लीटर हो गई है। वहीं मुंबई में डीजल 77.34 रुपए प्रति लीटर बेचा जा रहा है। कोलकाता में आपको एक लीटर डीजल 74.45 रुपए में उपलब्ध होगा। जबकि चैन्नई में एक लीटर डीजल के लिए आपको 76.37 रुपए चुकाना होंगे।

हीरो साइकिल को विदेशी कारोबार से 2022 तक 1000 करोड़ रुपये की कमाई का अनुमान

ऐसे तय होती है कीमत
विदेशी मुद्रा दरों के साथ अंतरराष्ट्रीय बाजार में क्रूड की कीमतें क्या हैं, इस आधार पर रोज पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बदलाव होता है। इन्हीं मानकों के आधार पर पर ऑयल मार्केटिंग कंपनियां (OMC) पेट्रोल रेट और डीजल रेट रोज तय करती हैं। इंडियन ऑयल (Indian Oil), भारत पेट्रोलियम (Bharat Petroleum) और हिंदुस्तान पेट्रोलियम (Hindustan Petroleum) हर रोज सुबह 6 बजे पेट्रोल और डीजल की दरों में संशोधन कर जारी करती हैं। पेट्रोल और डीजल की कीमतों में एक्साइज ड्यूटी, डीलर का कमीशन और अन्य चीजों को जोड़ने के बाद तेल का दाम दोगुना तक बढ़ जाता है। 

इसके अलावा बात करें राज्यों में अलग- अलग कीमतों की तो प्रत्येक राज्य पेट्रोल व डीजल पर अलग-अलग स्थानीय बिक्री कर अथवा मूल्य वर्धित कर (VAT) लगाते हैं। इस कारण उपभोक्ताओं के लिए राज्यों के हिसाब से डीजल और पेट्रोल की दरें बदल जाती हैं।

Tags:    

Similar News