Fuel Price: लॉकडाउन के दूसरे फेज का पेट्रोल- डीजल पर ऐसा हुआ असर, जानें आज के दाम

Fuel Price: लॉकडाउन के दूसरे फेज का पेट्रोल- डीजल पर ऐसा हुआ असर, जानें आज के दाम

Manmohan Prajapati
Update: 2020-04-24 03:04 GMT

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। लॉकडाउन के दूसरे फेज में और भी अधिक सख्ती की जा रही है। घरों से बाहर जाने की इजाजत सिर्फ उन्हें है जो आवश्यक या जनसेवा कार्यों में लिप्त हैं। ऐसे में वाहन लगभग पूरी तरह से बंद हैं। जिसका असर ये कि पेट्रोल डीजल की मांग में भारी कमी आई है। ऐसे में अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल में आई गिरावट के बावजूद घरेलू बाजार में पेट्रोल डीजल के दाम में कोई बदलाव नहीं किया जा रहा।

भारतीय तेल विपणन कंपनियों ने शुक्रवार (24 अप्रैल) को भी पेट्रोल डीजल के दाम में कोई बदलाव नहीं किया है। यानी कि आज भी ईंधन पुराने रेट पर ही उपलब्ध होगा। मालूम हो कि आखिरी बार पेट्रोल डीजल के दाम में बदलाव 16 मार्च को किया गया था। इसके बाद करीब 43 दिनों से पेट्रोल और डीजल का भाव स्थिर देखने को मिला है। आइए जानते हैं आज की कीमत...

Corona Crisis: जुलाई 2021 तक केंद्रीय कर्मचारियों के DA पर रोक

पेट्रोल- डीजल की कीमत
इंडियन ऑयल की वेबसाइट के अनुसार आज देश की राजधानी दिल्ली सहित आर्थिक राजधानी मुंबई और महानगर कोलकाता व चैन्नई में पेट्रोल डीजल के दाम स्थिर बने हुए हैं। इनकी कीमत इस प्रकार हैं:- 

पेट्रोल की कीमत
इंडियन ऑयल की वेबसाइट के अनुसार आज देश की राजधानी दिल्ली में पेट्रोल की कीमत 69.59 रुपए प्रति लीटर है। वहीं मुंबई में पेट्रोल 76.31 रुपए प्रति लीटर बेचा जा रहा है। कोलकाता में पेट्रोल का रेट 73.30 रुपए प्रति लीटर के स्तर पर स्थिर है। जबकि चेन्नई में पेट्रोल 72.28 रुपए प्रति लीटर बेचा जा रहा है।

डीजल की कीमत
बात करें डीजल की तो दिल्ली में इसकी कीमत 62.29 रुपए प्रति लीटर है। वहीं मुंबई में डीजल 66.21 रुपए प्रति लीटर बेचा जा रहा है। कोलकाता में एक लीटर डीजल की कीमत 65.62 रुपए प्रति लीटर पर स्थिर है। जबकि चैन्नई में एक लीटर डीजल के लिए 65.71 रुपए चुकाना होंगे।

Jio-Facebook deal Effect: मुकेश अंबानी बने एशिया के सबसे अमीर व्यक्ति

रोज सुबह 6 बजे तय होती है कीमत
बता दें कि ऑयल मार्केटिंग कंपनियां कीमतों की समीक्षा के बाद रोजाना पेट्रोल और डीजल के रेट तय करती हैं। इंडियन ऑयल, भारत पेट्रोलियम और हिंदुस्तान पेट्रोलियम हर रोज सुबह 6 बजे पेट्रोल और डीजल की दरों में संशोधन कर जारी करती हैं।

Tags:    

Similar News