मध्य प्रदेश में एक जुलाई से 20 फीसदी कम होंगी प्रॉपर्टी की कीमतें

मध्य प्रदेश में एक जुलाई से 20 फीसदी कम होंगी प्रॉपर्टी की कीमतें

Manmohan Prajapati
Update: 2019-06-25 07:15 GMT
मध्य प्रदेश में एक जुलाई से 20 फीसदी कम होंगी प्रॉपर्टी की कीमतें
हाईलाइट
  • कलेक्टर गाइडलाइन (बाजार दर) बढ़ाने के प्रस्ताव को भी खारिज किया
  • केंद्रीय मूल्यांकन बोर्ड की बैठक के बाद प्रॉपर्टी कीमत कम करने का फैसला लिया
  • रियल एस्टेट को मंदी से उबारने के लिए कैबिनेट ने यह फैसला लिया

डिजिटल डेस्क, भोपाल।। प्रदेश के रियल एस्टेट सेक्टर को एक बड़ी राहत मिली है, यह कि प्रदेशभर में कहीं भी प्रॉपर्टी के दामों में बढ़ोतरी नहीं होगी। खास बात ये कि यहां एक जुलाई से प्रॉपर्टी की कीमतें 20 फीसदी कम होंगी। दरअसल भोपाल में केंद्रीय मूल्यांकन बोर्ड की बैठक के बाद यह फैसला लिया गया। वाणिज्यिक कर मंत्री बृजेंद्र सिंह राठौर ने अफसरों को निर्देश दिए कि कलेक्टर गाइडलाइन में प्रॉपर्टी की दरें 20 फीसदी कम करने के कैबिनेट के फैसले को एक जुलाई से लागू किया जाए।  

रेट बढ़ाने के प्रस्ताव को वापस लिया
केंद्रीय मूल्यांकन बोर्ड ने भोपाल, इंदौर, जबलपुर और ग्वालियर में कुछ चुनिंदा जगहों पर कलेक्टर गाइडलाइन (बाजार दर) बढ़ाने के प्रस्ताव को भी खारिज कर दिया। राजधानी में यह यह पहली बार है जब पंजीयन विभग ने प्रॉपर्टी के रेट बढ़ाने के प्रस्ताव को वापस लिया है। बता दें कि 19 जून को रियल एस्टेट को मंदी से उबारने के लिए कैबिनेट ने प्रदेश में प्रॉपर्टी की कीमतें 20 फीसदी तक घटाने का फैसला लिया था। 

राजधानी की प्रमुख जगहों पर दाम घटने के बाद कीमतें, प्रति वर्गमीटर में

प्रमुख जगह 

प्रस्तावित रेट

20% कम होने के बाद कीमतें

आदित्य एवेन्यू

24,000

19,200

बावड़ियाकलां की कॉलोनियां

21,000

16,800

पैलेस आर्चेड

20,000 

16,000

यशोदा परिसर

20,000 

16,000

सर्वधर्म सोसायटी दामखेड़ा

19,000      

 15,200

फारच्यून सौम्या हेरिटेज

17,000        

13,600

अटलांटिस, कटारा         

17,000      

 13,600

सलैया              

 16,000

12,800

सागर गोल्डन कटारा                 

15,000

12000

सागर लैंडमार्क               

14,000

11,200

चिनार ड्रीम, रतनपुर               

11,000

8,800

पतंजलि परिसर                

10,000

8,000

गोंदरमऊ               

 9000

7,200

उमा विहार             

8000

6,400

आईबीडी ग्लोरी भौंरी         

7000      

 5,600

लांबाखेड़ा व कॉलोनी       

6000        

4,800

माया एन्क्लेव       

5500      

 4,400

बर्रई         

5000      

 4,000

कलाखेड़ी      

 1,300        

1,040

 

Tags:    

Similar News