Share market: सेंसेक्स 535 अंक लुढ़का, निफ्टी 9154 के नीचे बंद हुआ

Share market: सेंसेक्स 535 अंक लुढ़का, निफ्टी 9154 के नीचे बंद हुआ

Bhaskar Hindi
Update: 2020-04-24 03:57 GMT

डिजिटल डेस्क, मुंबई। देश के शेयर बाजार में कारोबारी सप्ताह के पांचवें और आखिरी दिन आज शुक्रवार को गिरावट रही। सेंसेक्स 535.86 अंक या 1.68% गिरकर 31327.22 पर, जबकि निफ्टी 159.50 अंक या 1.71% नीचे गिरकर 9154.40 पर बंद हुआ। लगभग 773 शेयरों में तेजी, 1545 शेयरों में गिरावट आई है और 159 शेयरों में कोई बदलाव नहीं हुआ है।

बजाज फाइनेंस, भारती इंफ्राटेल, ज़ी एंटरटेनमेंट, बजाज फिनसर्व और हिंडाल्को में गिरावट के साथ कारोबार हुआ। जबकि रिलायंस इंडस्ट्रीज, ब्रिटानिया इंडस्ट्रीज, सिप्ला, सन फार्मा और हीरो मोटोकॉर्प में तेजी देखने को मिली। वहीं सेक्टोरल इंडेक्स में एनर्जी और फार्मा को छोड़कर अन्य सभी सूचकांक गिरावट में बंद हुए। बीएसई मिडकैप और स्मॉलकैप इंडेक्स 1 फीसदी से ज्यादा की गिरावट के साथ बंद हुए।

गुरुवार को भी गिरावट में बंद हुआ था बाजार
इससे पहले गुरुवार को शेयर बाजार तेजी के साथ बंद हुआ था। सेंसेक्स 484 अंक या 1.54 प्रतिशत की बढ़त के साथ 31,863.08 पर, जबकि निफ्टी 127 अंक या 1.38 प्रतिशत की बढ़त के साथ 9,313.90 पर बंद हुआ था।

Tags:    

Similar News