Share market: सेंसेक्स 242 अंक चढ़ा, निफ्टी 9,970 के पार बंद हुआ

Share market: सेंसेक्स 242 अंक चढ़ा, निफ्टी 9,970 के पार बंद हुआ

Bhaskar Hindi
Update: 2020-06-12 04:09 GMT

डिजिटल डेस्क, मुंबई। देश के शेयर बाजार में कारोबारी सप्ताह के पांचवें और आखिरी दिन आज शुक्रवार को तेजी रही। सेंसेक्स 242.52 अंक या 0.72% की बढ़त के साथ 33,780.89 पर और निफ्टी 70.90 अंक या 0.72% बढ़कर 9,972.90 पर बंद हुआ है। लगभग 1224 शेयरों में तेजी, 1226 शेयरों में गिरावट आई है और 150 शेयरों में कोई बदलाव नहीं हुआ। 

एमएंडएम, बजाज फाइनेंस, हीरो मोटोकॉर्प में सबसे ज्यादा तेजी के साथ कारोबार हुआ। जबकि इंडसइंड बैंक और रिलायंस इंडस्ट्रीज सबसे सक्रिय स्टॉक रहे। सेक्टरों में ऑटो इंडेक्स ने लगभग 3 प्रतिशत की छलांग लगाई, मिडकैप इंडेक्स में एक प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई। आईटी और पावर शेयरों में दबाव रहा। 

गुरुवार को गिरावट में बंद हुआ था बाजार
इससे पहले गुरुवार को बाजार तेजी में बंद हुआ था। सेंसेक्स 708.68 अंक या 2.07% नीचे गिरकर 33538.37 पर और निफ्टी 214.20 अंक या 2.12% की गिरावट के साथ 9902 पर बंद हुआ था। 

Tags:    

Similar News