गिरावट में बंद हुआ शेयर बाजार, सेंसेक्स 305.88 अंक लुढ़का और निफ्टी 11, 350 के नीचे

गिरावट में बंद हुआ शेयर बाजार, सेंसेक्स 305.88 अंक लुढ़का और निफ्टी 11, 350 के नीचे

Bhaskar Hindi
Update: 2019-07-22 04:18 GMT
गिरावट में बंद हुआ शेयर बाजार, सेंसेक्स 305.88 अंक लुढ़का और निफ्टी 11, 350 के नीचे
हाईलाइट
  • सेंसेक्स 305.88 अंकों की गिरावट के साथ 38
  • 031.13 पर
  • जबकि निफ्टी 73.10 अंकों की गिरावट के साथ 11
  • 346.20 पर बंद

डिजिटल डेस्क, मुंबई। कारोबारी सप्ताह के पहले दिन सोमवार को भारतीय शेयर बाजार गिरावट में बुंद हुआ। प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स 305.88 अंकों की गिरावट के साथ 38,031.13 पर, जबकि निफ्टी 73.10 अंकों की गिरावट के साथ 11, 346.20 पर बंद हुआ है। लगभग 816 शेयर में तेजी, 1680 शेयरों में गिरावट रही और 155 शेयरों में कोई बदलाव नहीं हुआ। 

यस बैंक, वेदांता, हिंडाल्को इंडस्ट्रीज, जी एंटरटेनमेंट और इंडियाबुल्स हाउसिंग के शेयरों में तेजी रही। जबकि बजाज फिनसर्व, एचडीएफसी, कोटक महिंद्रा बैंक, एचडीएफसी बैंक और आयशर मोटर्स गिरावट में बंद हुए। वहीं सेक्टोरियल इंडेक्स में बैंक और एफएमसीजी 1% की गिरावट के साथ बंद हुए। जबकि, मेटल, फार्मा, एनर्जी, आईटी और ऑटो में तेजी रही। दूसरी ओर, मिडकैप इंडेक्स 0.6 फीसदी नीचे रहा, जबकि स्मॉलकैप इंडेक्स 1% गिरा।

Tags:    

Similar News