दिल्ली से मुंबई तक की विमान यात्रा के लिए 3500 से 10 हजार रुपये तक होगा किराया

दिल्ली से मुंबई तक की विमान यात्रा के लिए 3500 से 10 हजार रुपये तक होगा किराया

IANS News
Update: 2020-05-21 11:30 GMT
दिल्ली से मुंबई तक की विमान यात्रा के लिए 3500 से 10 हजार रुपये तक होगा किराया

नई दिल्ली, 21 मई (आईएएनएस)। नागरिक उड्डयन मंत्री हरदीप पुरी ने गुरुवार को कहा कि एक मेट्रो से दूसरी मेट्रो सिटी के लिए एक तिहाई उड़ानों को इजाजत दी गई है। उन्होंने बताया कि दिल्ली से मुंबई का न्यूनतम किराया 3,500 से लेकर 10 हजार रुपये तक होगा।

पुरी ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि कोरोनावायरस के खतरे के मद्देनजर सामाजिक दूरी सहित तमाम तरह की सावधानियां बरतती जाएंगी। पुरी ने बताया कि यह निर्धारित किराया तीन महीने के लिए ही लागू होगा। यानी तीन महीने बाद इसे वापस ले लिया जाएगा।

Tags:    

Similar News