छत्रपति संभाजीनगर: भाजपा के दबाव तंत्र में काम कर रही है शिवसेना, नवले ने छोड़ा शिंदे का साथ

छत्रपति संभाजीनगर

Tejinder Singh
Update: 2024-04-26 10:24 GMT

डिजिटल डेस्क, छत्रपति संभाजीनगर. शिवसेना नेता एवं पूर्व राज्यमंत्री सुरेश नवले ने कहा कि मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के नेतृत्व पर विश्वास कर मैं शिंदे गुट में शामिल हुआ, लेकिन भाजपा भूल गई है कि शिवसेना शिंदे गुट के कारण ही वह सत्ता में है। भाजपा के दबाव तंत्र में शिवसेना काम कर रही है।

यह बात शिवसैनिकों को हजम नहीं हो रही है। इसलिए मैं शिवसेना शिंदे गुट की सदस्यता से इस्तीफा दे रहा हूं। 29 अप्रैल को कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर वे अपनी अगली भूमिका स्पष्ट करेंगे।

पूर्व मंत्री नवले ने गुरुवार को संवाददाता सम्मेलन में यह बात कही। नवले ने कहा कि शिवसेना में चर्चा और संवाद पूरी तरह से बंद हो गया है। पार्टी में वरिष्ठ स्तर पर शिवसैनिकों की भावनाओं का ख्याल नहीं रखा जा रहा है। भाजपा के दबाव में 25-25 साल सांसद रहने वाले उम्मीदवारों का टिकट काटा गया। मैंने इस बात काे पार्टी से कहा तो मेरा बहिष्कार किया गया।

पार्टी का कामकाज तानाशाही की दिशा से चल रहा है। इस तरह की नाराजगी संपूर्ण महाराष्ट्र के शिवसैनिकों में है। इसलिए अब अनेक पदाधिकारी और कार्यकर्ता शिवसेना शिंदे गुट का साथ छोड़ देंगे।

Tags:    

Similar News