छत्रपति संभाजीनगर: चुनाव बंदोबस्त में लापरवाही बरतने वाले एक और कर्मी के खिलाफ निलंबन की कार्रवाई

  • चुनाव बंदोबस्त में लापरवाही का मामला
  • एक और कर्मी को पुलिस अधीक्षक मनीष कलवानिया ने निलंबित कर दिया
  • बिना बताए हो गया था गायब

Tejinder Singh
Update: 2024-04-28 10:21 GMT

डिजिटल डेस्क, छत्रपति संभाजीनगर। चुनाव बंदोबस्त में लापरवाही बरतने वाले एक और कर्मी को पुलिस अधीक्षक मनीष कलवानिया ने निलंबित कर दिया। निलंबित कर्मी अर्जुन देविदास मगरे खुलताबाद पुलिस थाने में कार्यरत था।

बताया गया कि अर्जुन मगरे को चुनाव को लेकर गंगापुर तहसील के श्री मुक्तानंद कॉलेज के स्ट्रांग रूम में बंदोबस्त पर लगाया गया था। लेकिन किसी को कुछ कहे बगैर मगरे  चला गया। कई बार मोबाइल पर संपर्क करने पर भी उसने प्रतिसाद नहीं दिया।

किसी वरिष्ठ को भी जानकारी नहीं दी थी। बिना वरिष्ठों को सूचना दिए गैर हाजिर रहने पर एसपी कलवानिया ने उसे निलंबित कर दिया। उसे हर दिन ग्रामीण मुख्यालय में आकर हाजिरी लगानी होगी। बिना इजाजत के मुख्यालय नहीं छोड़ना होगा।


Tags:    

Similar News