महाराष्ट्र के 10 जलाशयों में 100% पानी, पिछले साल से ज्यादा हुए लबालब

महाराष्ट्र के 10 जलाशयों में 100% पानी, पिछले साल से ज्यादा हुए लबालब

Anita Peddulwar
Update: 2020-08-24 14:12 GMT
महाराष्ट्र के 10 जलाशयों में 100% पानी, पिछले साल से ज्यादा हुए लबालब

डिजिटल डेस्क, मुंबई। प्रदेश में मानसून शुरू होने के लगभग तीन महीने बाद जलाशयों में अब जाकर पिछले साल की तुलना में ज्यादा जलसंचय हुआ है। इसके साथ ही राज्य के 10 जलाशय 100 प्रतिशत पानी होने के कारण लबालब भर गया है। सोमवार को प्रदेश के जलसंसाधन विभाग से मिली जानकारी के अनुसार राज्य के बड़े, छोटे और मध्यम 3267 जलाशयों में 71.28 प्रतिशत पानी उपलब्ध है जबकि पिछले साल इस दौरान 62.38 प्रतिशत जलसंचय था। राज्य भर के जलाशयों में फिलहाल 36930 दलघमी (दस लाख घन मीटर) पानी है। नागपुर विभाग के जलाशयों में 69.3 प्रतिशत पानी है जबकि पिछले साल 43.36 प्रतिशत पानी था। अमरावती विभाग के जलाशयों में 66.98 प्रतिशत पानी है। वहीं पिछले साल 29.56 प्रतिशत पानी था। औरंगाबाद विभाग के जलाशयों में 58.3 प्रतिशत जलभंडारण है जबकि पिछले साल 30.54 प्रतिशत पानी उपलब्ध था। नाशिक विभाग के जलाशयों में 61.61 प्रतिशत पानी है जो कि बीते साल 66.62 प्रतिशत पानी उपलब्ध था। पुणे विभाग के जलाशयों में 80.93 प्रतिशत पानी है जबकि बीते साल 85.27 प्रतिशत पानी था। कोंकण विभाग के जलाशयों में 81.06 प्रतिशत जलसंचय हुआ है वहीं पिछले साल 86.96 प्रतिशत पानी उपलब्ध हो सका था। 

इन जलाशयों में 100 प्रतिशत पानी 

जिला      जलाशय 
चंद्रपुर    -  असोलामेंढा 
गडचिरोली - दिना 
नाशिक  - कडवा 
नाशिक  - भाम बांध 
कोल्हापुर - राधानगरी 
पुणे -    पानशेत 
पुणे -    मुलशी टाटा 
पालघर   - कवडास बांध 
ठाणे   -   निम्न चोंडे 
ठाणे  -   बारवी  

राज्य के दूसरे जलाशयों की स्थिति  

जिला    जलाशय        जलसंचय 
भंडारा- गोसीखुर्द    - 49.57 प्रतिशत
नागपुर - खिडसी    - 37.65 प्रतिशत
नागपुर - वडगाव    - 80.06 प्रतिशत 
नागपुर – तोतलाडोह  - 95.86 प्रतिशत 
नागपुर   - नांद        - 62.36 प्रतिशत 
नागपुर  - कामठी खैरी - 94.72 प्रतिशत 
औरंगाबाद - जायकवाडी - 78.81 प्रतिशत    
बीड़       -  माजलगांव - 72.65 प्रतिशत 
हिंगोली  - येलदरी  - 99.45 प्रतिशत 
नांदेड़ – निम्न मनार – 77.46 प्रतिशत 
 

Tags:    

Similar News