भाजपा नेता चित्रा वाघ सहित 11 महिला सदस्यों की नियुक्ति रद्द, शासनादेश जारी 

भाजपा नेता चित्रा वाघ सहित 11 महिला सदस्यों की नियुक्ति रद्द, शासनादेश जारी 

Anita Peddulwar
Update: 2020-06-16 14:25 GMT
भाजपा नेता चित्रा वाघ सहित 11 महिला सदस्यों की नियुक्ति रद्द, शासनादेश जारी 

डिजिटल डेस्क, मुंबई। प्रदेश सरकार ने महिला आर्थिक विकास महामंडल की उपाध्यक्ष चित्रा वाघ की नियुक्ति रद्द कर दी है। चित्रा प्रदेश भाजपा की उपाध्यक्ष हैं। मंगलवार को महिला व बाल विकास विभाग ने महिला आर्थिक विकास महामंडल की उपाध्यक्ष और सदस्यों की नियुक्ति रद्द करने संबंधी शासनादेश जारी किया।

महिला आर्थिक विकास महामंडल की सदस्य नागपुर की विणा जयराम तेलंग और अर्चना डेहनकर, औरंगाबाद की साधना सुरडकर, लातूर की मीनाक्षी पाटील, बीड़ के परली की उमा रामशेट्टी, आष्टी की शैलजा गर्जे, मुंबई की शलाका सालवी और रितू तावडे, रत्नागिरी की दर्शना महाडिक, पुणे के पिंपरी की चंद्रकांता सोनकांबले की नियुक्ति रद्द की गई है। सरकार ने महिला आर्थिक विकास महामंडल की उपाध्यक्ष और सदस्यों को मिलाकर कुल 11 सदस्यों को पद से हटा दिया है।

महिला आर्थिक विकास महामंडल की उपाध्यक्ष चित्रा साल 2019 के विधानसभा चुनाव से पहले राकांपा छोड़कर भाजपा में शामिल हुए थीं। जिसके बाद भाजपा ने उन्हें महिला आर्थिक विकास महामंडल का उपाध्यक्ष बनाया था। लेकिन अब सरकार बदलने के बाद उन्हें महामंडल के उपाध्यक्ष पद से हटा दिया गया है।

 

Tags:    

Similar News