महाराष्ट्र: कैमिकल फैक्ट्री में आग लगने से 3 कर्मचारियों की मौत

महाराष्ट्र: कैमिकल फैक्ट्री में आग लगने से 3 कर्मचारियों की मौत

Bhaskar Hindi
Update: 2018-03-09 02:27 GMT

डिजिटल डेस्क,पालघर। महाराष्ट्र के तारापुर में महाराष्ट्र इंडस्ट्रियल डेवेलपमेंट कॉर्पोरेशन (MIDC) में आग ने तांडव मचा दिया। गुरुवार देर रात आग लगने से तेज धमाके हुए। इस घटना में 13 कर्मचारियों के घायल होने की खबर है। जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं बताया जा रहा है कि 3 लोगों की मौत हो गई है। 


बताया जा रहा है कि महाराष्ट्र इंडस्ट्रियल डिवेलपमेंट कॉर्पोरेशन में गुरूवार देर रात आग लगी। आग लगने से पहले फैक्ट्री में धमाके होना भी बताया जा रहा है। आसपास के लोगों ने धमाके होने की पुष्टि की है। धमाके की आवाज पालघर, सातपाटी, चिंचणी में भी सुनी गई है। आग लगने की सूचना लगते ही मौके पर दमकल की पांच गाड़ियां पहुंच गई। 

 

आग लगने के कारण 3 कर्मचारियों की मौत वहीं कई के घायल होने की खबर है। जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं राहत एवं बचाव कार्य अभी भी जारी है। पालघर कलेक्टर प्रशांत नरनावरे ने बताया कि आग को बुझाने और लोगों को बचाने का काम जारी है। उनका कहना है कि आग लगने के कारणों का खुलासा नहीं हो सका है। जांच की जा रही है। 

Similar News