15 साल का लड़की को जबरन दिया मोबाइल नंबर, आरोपी गिरफ्तार- मर्सिडीज जब्त, एक फरार

वारदात 15 साल का लड़की को जबरन दिया मोबाइल नंबर, आरोपी गिरफ्तार- मर्सिडीज जब्त, एक फरार

Tejinder Singh
Update: 2022-11-29 16:32 GMT
गड़चिरोली में जिला खनिज निधि का नहीं हो रहा कोई उपयाेग!

डिजिटल डेस्क, मुंबई। ट्यूशन पढ़कर सहेली के साथ घर लौट रही एक 15 साल की लड़की का मर्सिडीज कार से पीछा कर उसे अपना मोबाइल नंबर देने वाले 30 वर्षीय आरोपी को अंबोली पुलिस ने गिरफ्तार किया है। मामले में आरोपी का एक दोस्त फरार है जिसकी पुलिस तलाश कर रही है। आरोपी ने लड़की को जो मोबाइल नंबर दिया था उसी से सहारे लोकेशन तलाशकर उसे सलाखों के पीछे पहुंचाया गया। गिरफ्तार आरोपी का नाम सलमान कुरैशी है। वारदात शनिवार दोपहर हुई जब लड़की ट्यूशन से घर लौट रही थी। मूल रूप से उत्तर प्रदेश के मेरठ का रहने वाला कुरैशी मुंबई अपने एक दोस्त से मिलने आया था। इसी दौरान वह अंधेरी इलाके में दोस्त के साथ मर्सिडीज कार में सफर कर रहा था। उसकी नजर लड़की पर गई तो दोनों आरोपियों ने बच्ची पर टीका टिप्पणी शुरू कर दी। परेशान लड़की आरोपियों से बचने के लिए सहेली के साथ ऑटोरिक्शा पर सवार हो गई। लेकिन आरोपियों ने कार से पीछा करना जारी रखा। फिर ऑटो के सामने कार लगाकर लड़की को एक कागज पकड़ाने लगा। लड़की ने कागज नहीं पकड़ा तो आरोपी ने उसे लड़की के बैग में डाल दिया। डरी हुई लड़की घर पहुंची और परिवार को मामले की जानकारी दी उसने कागज दिखाया जिस पर एक मोबाइल नंबर लिखा हुआ था। इसके बाद परिवार तुरंत शिकायत करने पुलिस स्टेशन पहुंचा। पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ आईपीसी और पाक्सो कानून की संबंधित धाराओं के तहत एफआईआर दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी। पुलिस ने दिए गए मोबाइल नंबर से सहारे आरोपी की लोकेशन पता की और उसे गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने वारदात में इस्तेमाल हुई मर्सिडीज कार कब्जे में ले ली है। साथ ही फरार दूसरे आरोपी की तलाश की जा रही है। 
 

Tags:    

Similar News