Corona : नागपुर में 218 संक्रमित, विदर्भ के सात जिलों में मिले 166 पॉजिटिव - एक मृत

Corona : नागपुर में 218 संक्रमित, विदर्भ के सात जिलों में मिले 166 पॉजिटिव - एक मृत

Tejinder Singh
Update: 2021-02-01 16:05 GMT
Corona : नागपुर में 218 संक्रमित, विदर्भ के सात जिलों में मिले 166 पॉजिटिव - एक मृत

डिजिटल डेस्क, नागपुर। जिले में कोरोना की दूसरी लहर के आने की पुष्टि विशेषज्ञों ने कर दी है। मौसम भी करवट लेने लगा है। इस मौसम में सर्दी-खांसी और बुखार जैसे लक्षण सामान्य रहते हैं, इसलिए परेशानी बढ़ गई है। सोमवार को 3703 नमूनों की जांच हुई जिसमें 218 पॉजिटिव आए हैं। इसके साथ ही पिछले 24 घंटे में जिले में 7 लोगों की मौत हुई, जिसे मिलाकर अब कुल मृतकों की संख्या 4165 हो गई है। 219 राेगी डिस्चार्ज किए गए।                    

शहर में 198 पॉजिटिव

पिछले 24 घंटे में 3703 सैंपल की जांच की गई। नए मरीजों में 17 ग्रामीण, 198 शहर और 3 जिले के बाहर के हैं। जांच में 10 संक्रमित एम्स की जांच में सामने आया। इसी तरह, मेडिकल की जांच में 29, मेयो में 2,  नीरी में 25, नागपुर यूनिवर्सिटी में 29, निजी लैब में 87 और 36 नए संक्रमित अलग-अलग केंद्रों पर हो रही एंटीजन जांच में सामने आए। कुल संक्रमितों की संख्या 1,34,492 हो चुकी है। साथ ही 7 लोगों की मृत्यु दर्ज हुई, जिसमें 1 ग्रामीण, 3 शहर और 3 बाहर के हैं। कुल मृतक 4165 हो गए हैं।

291 डिस्चार्ज

सोमवार को 219 मरीज डिस्चार्ज किए गए। इनमें होम आइसोलेट मरीज भी शामिल हैं। इसके साथ कुल डिस्चार्ज मरीजों की संख्या 127072 पहुंच गई है। रिकवरी दर 94.48% है।

3255 एक्टिव मरीज

वर्तमान में 3255 एक्टिव मरीज हैं। इनमें से 862 ग्रामीण, 2393 शहर के हैं। इनमें से 2463 होम आइसोलेट हैं। 792 कोविड केयर सेंटर, निजी व सरकारी अस्पतालों में भर्ती हैं।

विदर्भ के सात जिलों में मिले 166 नए संक्रमित, एक मृत

अमरावती, वर्धा, यवतमाल, चंद्रपुर, गड़चिरोली, गोंदिया, भंडारा। विदर्भ के सात जिलों में सोमवार को कोराना के 166 नए मरीज मिले और एक मरीज की मौत हो गई। नए मरीजों में अमरावती के 92, वर्धा के 10, यवतमाल के 36, चंद्रपुर के 6, गड़चिरोली के 4, गोंदिया के 8 और भंडारा के 10 मरीज शामिल हैं। दूसरी ओर अमरावती में एक मरीज की मौत हो गई।

Tags:    

Similar News