मुख्यमंत्री कन्या विवाह के तहत 18 लड़कियां विवाहित हुईं

मुख्यमंत्री कन्या विवाह के तहत 18 लड़कियां विवाहित हुईं

Bhaskar Hindi
Update: 2017-07-03 07:23 GMT
मुख्यमंत्री कन्या विवाह के तहत 18 लड़कियां विवाहित हुईं

डिजिटल डेस्क, नरसिंहपुर. रविवार को जनपद नरसिंहपुर में मुख्यमंत्री कन्या विवाह और निकाह के तहत 18 लड़कियों की शादी हुई। 14 लड़कियों का हिंदू रीति रिवाजों के साथ विवाह और 4 लड़कियों का मुस्लिम रीवाज से निकाह हुआ।

जिला वफ्फ कमेटी, तनवीर हुसैन फाउण्डेशन एवं जनपद पंचायत नरसिंहपुर के तत्वाधान में हुए सम्मेलन के मुख्य अतिथि विधायक जालम सिंह पटैल रहे। उनकी मौजूदगी में एक निशक्त जोड़े जीजीबाई मेहरा और बीरवल मेहरा का विवाह संपन्न हुआ।

जिसका कन्यादान वफ्फ कमेटी के जिलाध्यक्ष मो. हुसैन पठान ने अपनी पत्नी श्रीमती रूबी खान के साथ लिया। मौके पर विधायक श्री पटैल ने 18 शादी के जोड़ों को एक-एक पौधा भेंट किए नवविवाहितों को अपना आशीर्वाद प्रदान किया।

इस अवसर पर जनपद अध्यक्ष अनुराधा पटेल, जिला पंचायत उपाध्यक्ष प्रतिनिधि राजीव ठाकुर, मंडल भाजपा अध्यक्ष मेर सिंह पटेल उपस्थित थे। जिला वफ्फ कमेटी अध्यक्ष हुसैन पठान, जामा मस्जिद प्रेसिंडेंट मो. शरीफ, ईदगाह निंगरानी कमेटी अध्यक्ष अनीस खान, कंदेली कब्रस्तान अध्यक्ष शेख करीम, जनपद पंचायत से अरविंद पटेल, संतोष अग्रवाल, शिवम चौरसिया, अंबिका पटैल मौजद रहे थे।

Similar News