तबलीगी से लौटे 28 को जिला अस्पताल में किया गया भर्ती

तबलीगी से लौटे 28 को जिला अस्पताल में किया गया भर्ती

Tejinder Singh
Update: 2020-04-02 09:30 GMT
तबलीगी से लौटे 28 को जिला अस्पताल में किया गया भर्ती

डिजिटल डेस्क, यवतमाल। दिल्ली तबलीगी के लिए 34 लोग गए थे। जिनमें 28 को जिला अस्पताल में भर्ती किया गया  है। निजामुद्दीन दिल्ली से लौटे 5 लोगों को जिला अस्पताल के आइसोलेशन वार्ड में बुधवार को दाखिल किया गया है। इससे पहले 5 लोग ही लौटे हैं। बाकी की जानकारी जुटाने प्रशासन उन्हें ढूंढने की कोशिश कर रहा था।

आपको बता दें, निजामुद्दीन में तब्लीगी जमात के मरकज में 24 कोरोना पॉजिटिव मिलने के बाद वहा आने वाले हजारों लोगों की तलाश और उनका आइसोलेट करने की मुहिम शुरू हो चुकी है। इनमें महाराष्ट्र, तेलंगाना और आंध्र प्रदेश के लोग भी शामिल हैं। यूपी से मरकज जाने वाले 157 लोगों में से 95% को ट्रेस कर लिया गया है। उधर राजस्थान ने भी उन लोगों की लिस्ट मंगवाई है, जो कार्यक्रम में शामिल हुए थे।

Tags:    

Similar News