वडसा-देसाईगंज-गडचिरोली नई रेल परियोजना के लिए 30 करोड़

शासनादेश जारी वडसा-देसाईगंज-गडचिरोली नई रेल परियोजना के लिए 30 करोड़

Tejinder Singh
Update: 2022-06-28 15:20 GMT
वडसा-देसाईगंज-गडचिरोली नई रेल परियोजना के लिए 30 करोड़

डिजिटल डेस्क, मुंबई। प्रदेश सरकार ने वडसा-देसाईगंज-गडचिरोली की नई रेल मार्ग परियोजना के लिए 30 करोड़ रुपए निधि वितरित करने को मंजूरी दी है। यह निधि रेल मार्ग परियोजना के लिए भूमि अधिग्रहण के कार्य पर खर्च होगी। मंगलवार को राज्य के गृह विभाग ने इस संबंध में शासनादेश जारी किया है। राज्य सरकार ने महाराष्ट्र के हिस्से की निधि बिलासपुर के दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के वित्तीय सलाहकार व मुख्य लेखाधिकारी को उपलब्ध कराने के लिए स्वीकृति दी है। राज्य के ग्रामीण इलाकों के अविकसित हिस्सों में रेलवे परियोजनाओं को गति देने की दृष्टि से सरकार ने आर्थिक भागीदारी की नीति स्वीकार की है। 11 फरवरी 2010 के शासनादेश के अनुसार वडसा-देसाईगंज-गडचिरोली नए रेलवे मार्ग परियोजना के लिए राज्य सरकार ने 50 प्रतिशत खर्च वहन करने का फैसला लिया था। इस दौरान विभिन्न कारणों से परियोजना का खर्च बढ़ गया था। जिसके बाद रेलवे मंत्रालय के आग्रह के अनुसार राज्य सरकार ने 25 जून 2015 को महाराष्ट्र के हिस्से का 234 करोड़ 64 लाख रुपए संशोधित खर्च को मंजूरी दी थी। रेलवे ने 28 मई 2022 को नई रेल परियोजना के लिए 46 करोड़ 41 लाख रुपए उपलब्ध कराने की मांग की थी। इसके अनुसार सरकार ने फिलहाल वडसा-देसाईगंज-गडचिरोली रेल परियोजना के लिए 30 करोड़ रुपए निधि वितरण को मंजूरी दी है। 
 

Tags:    

Similar News