फेसबुक पर अश्लील मैसेज भेजा, अब जेल गया

फेसबुक पर अश्लील मैसेज भेजा, अब जेल गया

Anita Peddulwar
Update: 2019-04-09 08:09 GMT
फेसबुक पर अश्लील मैसेज भेजा, अब जेल गया

डिजिटल डेस्क, नागपुर। फेसबुक पर फ्रेंडशिप और इससे होने वाली धोखेबाजी की खबरें आये दिन सामने आती रहती हैं। बावजूद इसके लोग दूर शहरों में रहने वाले अनजान लोगों को अपना फ्रेंड बना लेते हैं। ऐसा ही एक वाकया सामने आया जिसमें झारखंड की एक युवती के फेसबुक पर अश्लील मैसेज भेजना एक युवको को महंगा पड़ गया। मामले में नागपुर के एक 35 वर्षीय आरोपी को झारखंड पुलिस गिरफ्तार कर ले गई। आरोपी का नाम शेख वसीम शेख सत्तार है। युवक पर आरोप है कि उसने झारखंड की एक युवती के फेसबुक पर कुछ अश्लील मैसेज भेजा था और कुछ वीडियो भी भेजे थे। पीड़ित युवती ने इस आरोपी के खिलाफ पुलिस थाने में शिकायत की थी। झारखंड पुलिस का एक दल नागपुर शहर में दो दिनों से डेरा डाले हुए था। इस आरोपी की जुलाई 2018 से तलाश की जा रही थी।

आरोपी को झारखंड पुलिस अपने साथ झारखंड ले गई। आरोपी शेख वसीम को गिरफ्तार करने में सक्करदरा पुलिस ने सहयोग किया। पुलिस सूत्रों के अनुसार आजाद कॉलोनी बड़ा ताजबाग उमरेड रोड निवासी शेख वसीम शेख सत्तार के खिलाफ झारखंड की एक युवती की शिकायत पर नामकुंब थाने में धारा 354(अ), 509, 504 व सहधारा  66(क),67(अ) सूचना  व तकनीकी कानून के अंतर्गत मामला दर्ज है। आरोपी पर आरोप है कि, उसने युवती के फेसबुक पर जुलाई 2018 में कुछ अश्लील मैसेज भेजे थे। यह जानकारी सक्करदरा थाने के वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक किशोर चौधरी ने दी। चौधरी ने बताया कि, तब से यह आरोपी फरार था।

आरोपी के खिलाफ झारखंड के नामकुंब थाने में शिकायत दर्ज है। झारखंड पुलिस ने आरोपी का पता खोज निकाला। उसके बाद वह सक्करदरा पुलिस की मदद से आरोपी को धरदबोचा।  पुलिस परिमंडल 4 के उपायुक्त राजतिलक रोशन, सहायक पुलिस आयुक्त घार्गे के मार्गदर्शन में सक्करदरा थाने के वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक किशोर चैाधरी, पुलिस अधिकारी के.डी.पवार, सहायक पुलिस उपनिरीक्षक राजू डांगे, संजय सोनोने, अरून खेरगडे, नायब पुलिस सिपाही आनंद जाजुले, संदीप, राजेश, शालिकराम, सिपाही रशीद, विद्याधर सचिन, भूषण, रोहन, पवन, मनोज ने कार्रवाई में सहयोग किया। 
 

Tags:    

Similar News