पुलिस भर्ती के लिए आई चार महिला उम्मीदवार सड़क दुर्घटना में घायल, हालत गंभीर 

पुलिस भर्ती के लिए आई चार महिला उम्मीदवार सड़क दुर्घटना में घायल, हालत गंभीर 

Tejinder Singh
Update: 2018-05-08 12:29 GMT
पुलिस भर्ती के लिए आई चार महिला उम्मीदवार सड़क दुर्घटना में घायल, हालत गंभीर 

डिजिटल डेस्क, मुंबई। पुलिस भर्ती के लिए मुंबई आई चार महिला उम्मीदवारों को तेज रफ्तार कार ने टक्कर मार दी। हादसा विक्रोली इलाके में ईस्टर्न एक्सप्रेस वे पर गोदरेज घोडा गेट सिग्नल के पास हुआ। घायल लड़कियों की हालत गंभीर है। पुलिस ने आरोपी ड्राइवर को गिरफ्तार कर लिया है। घायल लड़कियों के नाम काजल करडे, दीपाली काले, चित्राली पांगे और चैताली दोरगे है। चारों भर्ती प्रक्रिया में हिस्सा लेने पुणे से मुंबई आई थी। भर्ती प्रक्रिया के दौरान ईस्टर्न एक्सप्रेस वे के सर्विस रोड पर दौड़ कराई जा रही थी। मंगलवार सुबह 11 बजे के करीब दौड़ की प्रक्रिया पूरी होने के बाद चारों लड़कियां पैदल विक्रोली स्टेशन की ओर जा रहीं थीं। 

लड़कियों की हालत गंभीर 
इसी दौरान सड़क पार कर रही इन लड़कियों को तेज रफ्तार टाटा जेन गाड़ी ने टक्कर मार दी। चारों लड़कियों को नजदीकी महात्मा फुले अस्पताल में दाखिल कराया गया। दीपाली काले को सबसे ज्यादा चोट आई है। सभी लड़किया पुणे के शिरूर इलाके की रहने वाली हैं। विक्रोली पुलिस ने आरोपी ड्राइवर के खिलाफ आईपीसी की धारा 279, 377, 338 के साथ साथ मोटर वाहन कानून की धारा 184 के तहत एफआईआर दर्ज कर आरोपी ड्राइवर को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है। 

Similar News