अरब सागर में डूबी नाव, एक लापता छह मधुआरों को बचाया  

अरब सागर में डूबी नाव, एक लापता छह मधुआरों को बचाया  

Tejinder Singh
Update: 2019-03-18 15:02 GMT
अरब सागर में डूबी नाव, एक लापता छह मधुआरों को बचाया  

डिजिटल डेस्क, मुंबई। वरली के पास अरब सागर में एक नाव डूब गई। हादसे के बाद नाव में सवार छह मछुआरों को बचा लिया गया, जबकि एक लापता है। खबर लिखे जाने तक तटरक्षक दल और पुलिस गश्ती दल लापता शख्स की तलाश में जुटे हुए थे। हादसा सोमवार करीब 11 बजे हुआ। हादसे का शिकार हुई रेवती नाम की नाव पर कुल 7 लोग सवार थे। नाव मुंबई से तारापुर की ओर जा रही थी। सूचना मिलते ही दो तटरक्षक जहाजों और हेलीकॉप्टर को राहत और बचाव के लिए भेज गया। गस्ती कर रही आमर्त्य जहाज तुरंत मौके पर पहुंची। तटरक्षक दल के जवान डूब रही नाव से छह लोगों को बचाकर किनारे लाए और उन्हें प्राथमिक चिकित्सा दी गई। बचाए गए लोगों की हालत स्थिर बताई जा रही है। हालांकि नाव में सवार अब्दुल अजीज नाम के एक शख्स का पता नहीं चल पाया है। वहीं बचाए गए लोगों की पहचान राशिद कासिम सोराठिया, तनय चालक, रमेश केणी, दिलीप यादव, शानू कुमार और सलीम सिद्दीकी के रुप में हुई है।  
 

Similar News