मुंबई से आए दंपत्ति को लगवाई होम क्वॉरेंटाइन की सील, घर लौटते वक्त पति ने तोड़ा दम

मुंबई से आए दंपत्ति को लगवाई होम क्वॉरेंटाइन की सील, घर लौटते वक्त पति ने तोड़ा दम

Tejinder Singh
Update: 2020-05-19 14:48 GMT
मुंबई से आए दंपत्ति को लगवाई होम क्वॉरेंटाइन की सील, घर लौटते वक्त पति ने तोड़ा दम

डिजिटल डेस्क, यवतमाल। एक पॉजिटिव मरीज की रिपोर्ट नेगेटिव आई है। जिला अस्पताल के आइसोलेशन वार्ड में सक्रिय व संदिग्ध मरीज भर्ती हैं, जिनकी संख्या 19 हो गई है। जिस एक मरीज को छुट्टी दी गई है, उसे संस्थात्मक क्वॉरेंटाइन किया गया है। जिले को रेड जोन से बाहर कर दिया गया है। अब 22 तारीख से क्या छूट मिलती है। इसपर सभी की नजरें हैं। 

महिला के पति की मौत

उधर पुसद के हुडी में जहां कल एक पॉजिटिव मिला था। वहां पर मुंबई से आए दंपत्ति को होम क्वॉरेंटाइन किया गया था। मंगलवार को गांव वालों के कहने के बाद वे पुसद अस्पताल में जांच के लिए पैदल आए थे। उनकी जांच करने के बाद हाथों में होम क्वॉरेंटाइन की सील लगाई गई। लौटते वक्त महिला के पति की मौत हो गई। घटनास्थल पर एंबुलेंस और प्रशासन पहुंचा, वो भी 2 घंटे बाद।


 

Tags:    

Similar News