पत्नी की हत्या कर पति ने की आत्महत्या, आलापल्ली के चर्च में घटी घटना 

पत्नी की हत्या कर पति ने की आत्महत्या, आलापल्ली के चर्च में घटी घटना 

Anita Peddulwar
Update: 2018-08-04 13:44 GMT
पत्नी की हत्या कर पति ने की आत्महत्या, आलापल्ली के चर्च में घटी घटना 

डिजिटल डेस्क, अहेरी(गड़चिरोली)। पत्नी के चरित्र पर संदेह करते हुए गुस्साए पति ने पत्नी की हत्या कर खुद भी फांसी झूल गया।  यह घटना  आलापल्ली शहर के गोंड मोहल्ला स्थित चर्च में घटी। मृतक दम्पति संजय समय्या भोगेवार (30) और मोनिका संजय भोगेवार (25) हैं। इन्हें दो साल का एक बेटा भी है। इस घटना से आलापल्लीवासियों में खलबली मच गयी है। 

प्राप्त जानकारी के अनुसार, संजय और मोनिका का कुछ वर्ष पहले विवाह हुआ था। दोनों आलापल्ली के गोंड मोहल्ले में रहते थे। इस दम्पति को दो वर्षीय बेटा है। पिछले कुछ दिनों से संजय अपनी पत्नी के चरित्र पर संदेह कर रहा था। जिसके कारण आए दिन दोनों के बीच विवाद हो रहे थे। शुक्रवार की रात घर समीपस्थ चर्च में जाकर दोनों विवाद शुरू किया। विवाद चरम पर पहुंचते हुए गुस्साए संजय ने मोनिका को पीटना शुरू कर दिया। जिसमें उसने मोनिका के सिर पर लाठी से हमला किया। जिसमें उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गयी। इसके बाद संजय ने खुद को फांसी लगाकर आत्महत्या कही।

शनिवार को सुबह घटना उजागर होते ही चर्च परिसर में लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। लोगों का कहना है कि दोनों पति-पत्नी के अक्सर झगड़े होते थे । इस घटना की जानकारी मिलते ही अहेरी पुलिस तत्काल घटनास्थल पर पहुंची और घटना का पंचनामा करने के बाद दोनों के शव को पोस्टमार्टम के लिये अहेरी के उपजिला अस्पताल में अस्पताल में भेज दिया गया। इस घटना संदर्भ में अहेरी पुलिस थाने में मामला दर्ज किया गया है। मामले की जांच थानेदार सतीश होडगर के मार्गदर्शन में एपीआई शिंदे कर रहे हैं।

दो वर्षीय मासूम हुआ अनाथ 
चरित्र के संदेह पर आलापल्ली में घटी इस घटना से समूचे जिले मेंं खलबली मच गई। वहीं इस घटना का खामियाजा दो वर्षीय मासूम को भुगतना पड़ा। पति-पत्नी के बीच हुए विवाद के बाद दोनों की जान चली जाने के कारण दो वर्षीय मासूम अनाथ हो गया है।  

Similar News