बच्चों के सामने कर दी पत्नी और उसके प्रेमी की हत्या, आरोपी पति फरार

बच्चों के सामने कर दी पत्नी और उसके प्रेमी की हत्या, आरोपी पति फरार

Anita Peddulwar
Update: 2018-07-19 05:20 GMT
बच्चों के सामने कर दी पत्नी और उसके प्रेमी की हत्या, आरोपी पति फरार

डिजिटल डेस्क, अमरावती। पति को छोड़ प्रेमी के साथ रहने वाली तीन बच्चों की मां की उसके पति ने चाकू से गोदकर हत्या कर दी। बडनेरा पुलिस थाना क्षेत्र अंतर्गत वडगांव झिरी गांव में घटना से दहशत का माहौल हो गया है। आरोपी घटनास्थल से फरार हो गया है।

तीन बच्चों की मां थी प्रियंका
बताया जाता है कि गजानन मारोती गजभिए (35) की पत्नी प्रियंका गजभिए (28) के महेश डोंगरे नामक युवक से विगत कुछ साल से प्रेम संबंध थे। प्रियंका गजभिए को तीन बच्चे भी हैं। प्रियंका गजभिए अपने पति व बड़ी बेटी को छोड़कर मायके चली गई थी। कुछ दिनों बाद अपने प्रेमी महेश डोंगरे व दो बच्चों के साथ अमरावती स्थित लुंबिनी नगर में रहने लगी। इस बात की खबर पति गजानन गजभिए को लगते ही वह भी अमरावती शहर में रहने आया था और आए दिन पत्नी की तलाश में लगा था।

प्रेमी व दो बच्चों के साथ रहती थी प्रियंका
दो दिन पहले गजानन गजभिए को पत्नी व उसके प्रेमी के बारे में जानकारी मिली कि वह दोनों बच्चों के साथ बडनेरा स्थित वडगांव झिरी गांव में रहती है। खबर लगते ही अपना काम निपटाकर गजानन गजभिए चाकू लेकर वडगांव झिरी गांव पहुंचा। जैसे ही पत्नी व उसका प्रेमी महेश डोंगरे घर पहुंचे,दोनों के पीछे गजानन भी उनके घर पहुंचा और आगे-पीछे न देखते हुए दोनों पर चाकू से वार करना शुरू कर दिया। दोनों के शरीर पर 5 से 6 चाकू के गहरे घाव होने के चलते दोनों की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी। दो मासूम बेटा-बेटी के सामने यह कत्ल होने होने वे दोनों बुरी तरह घबरा गए।

घटना की जानकारी बडनेरा पुलिस को मिलते ही बडनेरा पुलिस के साथ एसीपी, डीसीपी व अपराध शाखा विभाग का दस्ता भी घटनास्थल पहुंचा। इस मामले में पुलिस ने घटनास्थल का पंचनामा कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। फिलहाल इस मामले में बडनेरा पुलिस के साथ अपराध शाखा पुलिस का दस्ता भी आरोपी की तलाश में लगा है।  

Similar News