दो मासूम बच्चों के साथ मां ने किया आत्मदाह, गांव में पसरा मातम

दो मासूम बच्चों के साथ मां ने किया आत्मदाह, गांव में पसरा मातम

Tejinder Singh
Update: 2019-04-19 14:06 GMT
दो मासूम बच्चों के साथ मां ने किया आत्मदाह, गांव में पसरा मातम

डिजिटल डेस्क, पुणे। एक मां ने अपने दो बच्चों के साथ आत्मदाह कर लिया। घटना गुरूवार सुबह कोल्हापुर के शाहूवाड़ी स्थित नेर्ले गांव में सामने आई। हालांकि महिला ने ऐसा क्यो किया इसकी वजह अभी तक स्पष्ट नहीं हो पाई है। पुलिस ने बताया कि स्वाति महेश पाटील, उम्र 28 साल ने बेटी विभावरी महेश पाटील, उम्र 4 साल और बेटा देवांश महेश पाटील, उम्र 1 साल के साथ खुदकुशी कर ली। इसे लेकर शाहूवाड़ी पुलिस थाने में मामला दर्ज किया गया है। 

स्वाति के पति महेश पाटील सेना में कार्यरत हैं। फिलहाल उनकी नियुक्ति राजस्थान के जैसलमेर में है। स्वाति बेटा, बेटी और सास-ससुर के साथ नेर्ले गांव में रहती थीं। सुबह स्वाति की सास पोता, पोती को लेकर पड़ोस में बैठी हुई थीं। ससुर बाहर गए हुए थे। करीब साढ़े ग्यारह बजे स्वाति दोनों बच्चों को खाना खिलाने के बहाने घर लेकर आईं और घर का दरवाजा बंद कर लिया। कुछ देर बाद पड़ोस से जा रही एक महिला ने घर से धुंआ उठते हुए देखा। उसने जोर जोर से चिल्लाकर लोगों को इकठ्ठा किया।

लोगों ने तत्काल घर का दरवाजा तोड़ा, तब स्वाति और बच्ची की आग में झुलसकर मौत हो गई थीं। जबकि देवांश गंभीर रूप से झुलस गया था। उसकी हलचल दिखाई दी, इसलिए उसे तत्काल अस्पताल ले जाया गया, लेकिन अस्पताल पहुंचने से पहले ही उसकी मौत हो गई। स्वाति ने ऐसा क्याें किया इसकी वजह अभी तक स्पष्ट नहीं हो पाई है। घटना से पूरे गांव में शोक का माहौल बना हुआ है।   

Tags:    

Similar News