मोबाइल पर पाकिस्तानी सीरियल देख रही थी महिला, तिलमिलाए पति ने काट डाला अंगूठा

मोबाइल पर पाकिस्तानी सीरियल देख रही थी महिला, तिलमिलाए पति ने काट डाला अंगूठा

Tejinder Singh
Update: 2019-03-12 16:30 GMT
मोबाइल पर पाकिस्तानी सीरियल देख रही थी महिला, तिलमिलाए पति ने काट डाला अंगूठा

डिजिटल डेस्क, पुणे। मोबाइल पर पाकिस्तानी ड्रामा देखने से तिलमिलाए पति ने पत्नी को मौत के घाट उतारने की कोशिश की। गुस्साए पति ने पत्नी पर धारदार हथियार से वार कर उसकी जान लेनी चाही। सोमवार दोपहर मार्केटयार्ड इलाके में हुई वारदात के बाद घायल महिला को अस्पताल भर्ती करवाया गया। पुलिस ने बताया कि नरगिस आसिफ नायब उम्र 39 साल घायल हुई है। उसके पति आसिफ सत्तार नायब उम्र 40 साल को गिरफ्तार किया गया है। स्वारगेट पुलिस थाने में हत्या की कोशिश का मामला दर्ज किया गया। आरोपी के खिलाफ नरगिस ने ही शिकायत दी हैं। नायब परिवार मेहर क्लासिक सोसायटी की तीसरी मंजिल पर रहता है। करीब चार बजे नरगिस अपने कमरे में मोबाइल पर पाकिस्तानी ड्रामा देख रही थीं। यह देख उसका पति आसिफ गुस्सा हुआ, उसने हाथ में कोयता उठा लिया, गुस्से में नरगिस के सिर पर वार करने लगा, लेकिन महिला ने हाथ आगे कर दिया, जिसमें उसके हाथ का अंगूठा कट गया। वह जोर-जोर से चिल्लाने लगी। उसकी आवाज सुनकर पड़ोसी आ गए, उन्होंने उसे तत्काल महिला को अस्पताल भर्ती कराया। जानकारी मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंच गई, पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

 

Similar News