पुरानी रंजिश पर युवक की हत्या, पत्थर बांधकर कुएं में फेंका था शव

पुरानी रंजिश पर युवक की हत्या, पत्थर बांधकर कुएं में फेंका था शव

Bhaskar Hindi
Update: 2020-06-17 18:08 GMT
पुरानी रंजिश पर युवक की हत्या, पत्थर बांधकर कुएं में फेंका था शव



डिजिटल डेस्क सौंसर/छिंदवाड़ा। लोधीखेड़ा थाना क्षेत्र के ग्राम कबरपीपला में मंगलवार को कुएं में एक शव मिला था। हत्या के साक्ष्य छुपाने आरोपियों ने शव को पत्थर से बांधकर कुएं में फेंक दिया था। पुलिस ने हत्या के चार आरोपियों को महज बीस घंटे में गिरफ्तार कर अंधे हत्याकांड का खुलासा कर दिया है। मृतक ने आरोपियों में से एक के साथ मारपीट की थी वहीं एक अन्य आरोपी की बहन से छेड़छाड़ की थी। इसी रंजिश के चलते आरोपियों ने हत्या का षडय़ंत्र रचा और वारदात को अंजाम दे दिया।  
पुलिस ने बताया कि मंगलवार को कबरपीपला रेलवे ब्रिज के पास कुएं में एक युवक का शव मिला था। जिसकी शिनाख्त नागपुर के बाड़ी थाना क्षेत्र के महादेव नगर निवासी 18 वर्षीय ऋतिक उर्फ छोटू पिता सेवकराम कटरे के रूप में हुई थी। शव को भारी पत्थर से बांधकर कुएं में फेंका गया था। पुलिस ने संदेह के आधार पर कबरपिपला निवासी आस्तिक कुमेरिया (19), सचिन गिरी (21), शुभम तिजारे (22) और खैरीतायगांव निवासी रूपम गनोरकर (20) से पूछताछ की गई। पूछताछ में सामने आया कि मृतक आस्तिक की बहन से छेड़छाड़ और सचिन गिरी से किसी बात पर मारपीट की थी। 5 जून घटना वाली रात ऋतिक कबरपिपला में था। आस्तिक और सचिन ने रंजिश के चलते साथी शुभम व रूपम के साथ मिलकर ऋतिक की हत्या कर दी। हत्या के बाद आरोपियों ने पत्थर बांधकर शव कुएं में फेंक दिया। पुलिस ने चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
मृतक पर दर्ज है 28 प्रकरण-
लोधीखेड़ा पुलिस ने बताया कि मृतक ऋतिक उर्फ छोटू कटरे के खिलाफ जिले के लोधीखेड़ा व देहात थाना में 3 प्रकरण और नागपुर के अलग-अलग थानों में वर्ष 2016 से 2020 के बीच संपत्ति संबंधी और आम्र्स एक्ट के 24 प्रकरण दर्ज है।पुरानी रंजिश पर युवक की हत्या, पत्थर बांधकर कुएं में फेंका था शव
लोधीखेड़ा के ग्राम कबरपीपला में मिला था शव, चार आरोपी गिरफ्तार
सौंसर/छिंदवाड़ा।
लोधीखेड़ा थाना क्षेत्र के ग्राम कबरपीपला में मंगलवार को कुएं में एक शव मिला था। हत्या के साक्ष्य छुपाने आरोपियों ने शव को पत्थर से बांधकर कुएं में फेंक दिया था। पुलिस ने हत्या के चार आरोपियों को महज बीस घंटे में गिरफ्तार कर अंधे हत्याकांड का खुलासा कर दिया है। मृतक ने आरोपियों में से एक के साथ मारपीट की थी वहीं एक अन्य आरोपी की बहन से छेड़छाड़ की थी। इसी रंजिश के चलते आरोपियों ने हत्या का षडय़ंत्र रचा और वारदात को अंजाम दे दिया।  
पुलिस ने बताया कि मंगलवार को कबरपीपला रेलवे ब्रिज के पास कुएं में एक युवक का शव मिला था। जिसकी शिनाख्त नागपुर के बाड़ी थाना क्षेत्र के महादेव नगर निवासी 18 वर्षीय ऋतिक उर्फ छोटू पिता सेवकराम कटरे के रूप में हुई थी। शव को भारी पत्थर से बांधकर कुएं में फेंका गया था। पुलिस ने संदेह के आधार पर कबरपिपला निवासी आस्तिक कुमेरिया (19), सचिन गिरी (21), शुभम तिजारे (22) और खैरीतायगांव निवासी रूपम गनोरकर (20) से पूछताछ की गई। पूछताछ में सामने आया कि मृतक आस्तिक की बहन से छेड़छाड़ और सचिन गिरी से किसी बात पर मारपीट की थी। 5 जून घटना वाली रात ऋतिक कबरपिपला में था। आस्तिक और सचिन ने रंजिश के चलते साथी शुभम व रूपम के साथ मिलकर ऋतिक की हत्या कर दी। हत्या के बाद आरोपियों ने पत्थर बांधकर शव कुएं में फेंक दिया। पुलिस ने चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
मृतक पर दर्ज है 28 प्रकरण-
लोधीखेड़ा पुलिस ने बताया कि मृतक ऋतिक उर्फ छोटू कटरे के खिलाफ जिले के लोधीखेड़ा व देहात थाना में 3 प्रकरण और नागपुर के अलग-अलग थानों में वर्ष 2016 से 2020 के बीच संपत्ति संबंधी और आम्र्स एक्ट के 24 प्रकरण दर्ज है।

Tags:    

Similar News