घोषणा पत्र : आप का दिल्ली सरकार के मॉडल को महाराष्ट्र में लागू करने का वादा 

घोषणा पत्र : आप का दिल्ली सरकार के मॉडल को महाराष्ट्र में लागू करने का वादा 

Tejinder Singh
Update: 2019-10-11 17:12 GMT
घोषणा पत्र : आप का दिल्ली सरकार के मॉडल को महाराष्ट्र में लागू करने का वादा 

डिजिटल डेस्क, मुंबई। आम आदमी पार्टी (आप) ने महाराष्ट्र में दिल्ली सरकार के मॉडल को लागू करने का वादा किया है। शुक्रवार को आप ने विधानसभा चुनाव के लिए घोषणा पत्र जारी किया। प्रेस क्लब में पत्रकारों से बातचीत में आप के प्रदेश उपाध्यक्ष किशोर मांदियान ने कहा कि दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व वाली आप की सरकार ने दिल्ली में शिक्षा और स्वास्थ्य क्षेत्र में अभूतपूर्व-क्रांतिकारी बदलाव लाया है। दिल्ली का यही मॉडल महाराष्ट्र की प्रमुख समस्याओं को सुलझाने में फायदेमंद साबित हो सकेगा। किशोर ने कहा कि महाराष्ट्र बड़ा प्रदेश है इसलिए पूर्णतः नहीं बल्कि कुछ प्रमाण में दिल्ली मॉडल लागू किया जा सकता है।

किशोर ने कहा कि हम सत्ता में रहे या नहीं लेकिन दिल्ली मॉडल रचनात्मक काम करने के लिए उपयोगी साबित होगा। किशोर ने बताया कि घोषणापत्र में पर्यावरण नीति, जल, जमीन, जंगल, ऊर्जा और वायू के मुद्दे पर लक्ष्य केंद्रित किया गया है। इसके अलावा शिक्षा, स्वास्थ्य सुविधा, महिला सुरक्षा, उद्योग, कृषि और परिवहन के मुद्दे को शामिल किया गया है। किशोर ने कहा कि आप दिल्ली सरकार के मॉडेल पर आधारित नीति को सामने रख करके चुनाव लड़ रही है। उन्होंने कहा कि प्रदेश की आर्थिक व्यवस्था पूरी तरह से डगमगा गई है। विधानसभा चुनाव में आप ने राज्य की 24 सीटों पर उम्मीदवार उतारा है।

Tags:    

Similar News