सीरियल देखकर करता था महिलाओं से ठगी, आरोपी गिरफ्तार

सीरियल देखकर करता था महिलाओं से ठगी, आरोपी गिरफ्तार

Tejinder Singh
Update: 2019-02-03 13:57 GMT
सीरियल देखकर करता था महिलाओं से ठगी, आरोपी गिरफ्तार

डिजिटल डेस्क, नागपुर। गिट्टीखदान पुलिस ने अकोला के एक युवक को ठगी के आरोप में गिरफ्तार किया है। आरोपी युवक का नाम शरद वसंत चव्हाण है, जो डापकी रोड, जकात नाका, गरोबा मंदिर, अकोला का रहने वाला है। आरोपी शरद ने शादी डॉट कॉम पर डाॅ. प्रसन्ना बोरकर के नाम से फर्जी आईडी बना रखा था। इस आईडी पर उसने कुछ अच्छी तस्वीरें डाल रखी थीं। इस आरोपी के झांसे में आकर एक महिला ने करीब 4.10 लाख रुपए गवां बैठी। आरोप है कि इस आरोपी ने इसी तरह कई महिलाओं व युवतियों से ठगी कर चुका है। गिट्टीखदान पुलिस ने इस आरोपी के बारे में पीड़ितों से सामने आकर शिकायत करने की गुजारिश की है। 

पुलिस के अनुसार 16 दिसंबर 2018 को एक महिला ने गिट्टीखदान थाने में ठगी की शिकायत दर्ज कराई। पीड़िता ने पुलिस को बताया कि शादी काॅम नामक मेट्रोमोनी साइट पर डाॅ. प्रसन्ना बोरकर के नाम से एक प्रोफाइल थी। उसे महिला ने लाइक किया। उसके बाद उस प्रोफाइल धारक ने महिला से संपर्क किया और उसे बताया कि वही डाॅ. प्रसन्ना बोरकर है। उसने महिला से शादी करने की मांग की। उसने बताया कि वह (फर्जी डाॅॅ. प्रसन्ना बोरकर) सेना में डीआरडीओ पद पर छत्तीसगढ़ में कार्यरत है। उसका तबादला जम्मू कश्मीर में हो गया है। तबादला रद्द करने के लिए 2 लाख रुपए की मांग की जा रही है। पीड़िता ने अपने बैंक खाते से एनएफटी द्वारा 1 लाख 30,000 रुपए एक बैंक खाते में भेज दिया। यह खाता आरोपी ने पुणे की बैंक का दिया था। 

पैसे लेने के बाद आरोपी ने महिला से संपर्क करना बंद कर दिया। पीड़िता ने गिट्टीखदान थाने में शिकायत की। पुलिस ने साइबर सेल की मदद से आरोपी शरद चव्हाण का पता खोज निकाला। पुलिस ने उसे अकोला से धरदबोचा। आरोपी ने डाॅ. प्रसन्ना बोरकर के नाम से फर्जी व नकली प्रोफाइल बना रखा था। उसने कई महिलाओं व युवतियों से ठगी कर चुका है। उसने पुलिस को बताया कि उसके दिमाग में यह टीवी पर धारावाहिक देखकर आइडिया आया। पुलिस ने उससे 4.10 लाख रुपए जब्त किया है। पुलिस ने डाॅ. प्रसन्ना बोरकर के प्रोफाइल द्वारा जिन पीड़ितों के साथ शादी के नाम पर ठगी की गई है। वह गिट्टीखदान थाने से संपर्क कर सकते हैं। 

 

Similar News