गोंदिया से भागा डकैती, जबरन वसूली और दंगे का आरोपी मुंबई में गिरफ्तार

गोंदिया से भागा डकैती, जबरन वसूली और दंगे का आरोपी मुंबई में गिरफ्तार

Tejinder Singh
Update: 2020-10-14 12:58 GMT
गोंदिया से भागा डकैती, जबरन वसूली और दंगे का आरोपी मुंबई में गिरफ्तार

डिजिटल डेस्क, मुंबई। डकैती, जबरन वसूली और दंगे जैसे संगीन मामले में गोंदिया से फरार एक आरोपी को मुंबई के भांडुप इलाके से गिरफ्तार किया गया है। विजय कुमार दुबे नाम का आरोपी अचानक उस वक्त पुलिस के हत्थे चढ़ गया, जब उसके हावभाव देखकर पुलिस को उस पर शक हुआ। पुलिसवाले ने पूछताछ की कोशिश की, तो आरोपी भागने लगा। इसके बाद उसे दबोच लिया गया। आरोपी ने बताया कि उसके खिलाफ गोंदिया जिले के रामनगर पुलिस स्टेशन में 10 अक्टूबर को अपहरण, जबरन वसूली, हमला करने और साजिश रचने जैसे आरोपों में एफआईआर दर्ज इस मामले में बचने के लिए वह भागकर मुंबई आ गया था।

पुलिस उपनिरीक्षक रविंद्र राणे की अगुआई में पुलिस की टीम ने दुबे को दबोचा। दुबे गोंदिया के लाजपत्रवाडा स्थित पुन्ना टोली का रहने वाला है। छानबीन में पता चला है कि उसके खिलाफ नागपुर शहर, भंडारा शहर के विभिन्न पुलिस स्टेशनों में 10 आपराधिक मामले दर्ज हैं। दर्ज मामलों में 1996 में भंडारा जेल में एक कैदी की हत्या का भी मामला है। इसके अलावा आरोपी के खिलाफ नागपुर शहर के इमामवाडा पुलिस स्टेशन में भी आईपीसी की धारा 303, 224, 109, 120 के तहत एफआईआर दर्ज है। आरोपी की गिरफ्तारी की सूचना गोंदिया पुलिस को दे दी गई है।  

 

Tags:    

Similar News